बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का सैकड़ो लोगों ने उठाया लाभ  समापन के मोके पर नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन

Spread the love

राजीव कुमार

 

बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का सैकड़ो लोगों ने उठाया लाभ
समापन के मोके पर नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के पावन अवसर पर नगर निगम रुद्रपुर की ओर से सेंडिंग जोन में आयोजित दो दिवसीय महिला हाट बाजार, बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का बुधवार को भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक का मंचन कर स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज सेवा के संदेश को आमजन तक पहुँचाया गया। दो दिवसीय इस व्यापक आयोजन में सैकड़ों नागरिकों ने लाभ उठाया और सेवा पखवाड़े की भावना को आत्मसात किया।

स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क चिकित्सा जांच के साथ-साथ आयुर्वेदिक उपचार और एक्यूप्रेशर विधि से मरीजों का उपचार भी किया गया। हेल्थ चेकअप कैंप के दूसरे दिन कुल 350 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 90 लोगों ने एक्यूप्रेशर उपचार की सुविधा प्राप्त की। इस दौरान कृष्ण हॉस्पिटल की मेडिकल टीम लगातार मरीजों की सेवा में जुटी रही।
महापौर विकास शर्मा ने इस अवसर पर सभी उपस्थित नागरिकों को फर्स्ट एड किट वितरित किए। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को सम्मानित भी किया। जेपीएस स्कूल एवं सेंट मैरी स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर कार्यक्रम की गरिमा में चार चाँद लगा दिए। नारी शक्ति महिला समूह ने भी जनजागरुकता के लिए सुंदर प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त, सभी अतिथियों और उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, ताकि यह अभियान स्थायी रूप से समाज में समाहित हो सके।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसेवा के सशक्त प्रतीक बन चुके हैं। उनके नेतृत्व में देश और राज्य में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं, जिससे आमजन के जीवन स्तर में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिल रहा है। आज का यह बहुउद्देशीय शिविर जनसेवा की भावना को प्रकट करता है। मुख्यमंत्री धामी जी ने इस बार आपदा की गंभीरता को देखते हुए अपने जन्मदिन को सादगी एवं सेवा भाव से मनाने का निर्णय लिया है, जो न केवल उनके व्यक्तित्व का परिचायक है, बल्कि प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय भी है। हमें उनके इसी समर्पण से प्रेरणा लेकर समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य एवं सेवा की पहुंच सुनिश्चित करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व देश को नयी ऊँचाइयों की ओर ले जा रहा है, और मुख्यमंत्री धामी का युवा नेतृत्व उत्तराखण्ड के विकास की गारंटी बन चुका है। यह आयोजन इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी पीयूष रंजन, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल, अधिकारी रेनू, शिप्रा अधिकारी पंकज बोरा, विनोद कश्यप, ममता श्रीवास्तव, उमेद अधिकारी अजय कांडपाल, सुनील ठुकराल, पारस चुग, विवेक दीप सिंह, विजय तोमर, पार्षद विष्णु, विपिन जालोतरा, रचित सिंह, मोर सिंह यादव, नवीन पांडे, ममता आर्य, मनोज कर्नाटक, रेनू शर्मा सहित अनेक अन्य वरिष्ठ अधिकारी, पार्षद एवं नागरिक उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े का हुआ शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटे फल

रूद्रपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर, 2306 लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं