रूद्रपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर, 2306 लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

Spread the love

राजीव कुमार

 

रूद्रपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर, 2306 लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं

 

रूद्रपुर,   विश्वकर्मा दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार स्वास्थ्य पर्व पखवाड़े के अंतर्गत पं. राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल  2306 लाभार्थियों  को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

 

शिविर में  350 मरीजों की ओपीडी  150 दंत जांच  180 ऑर्थो  24 गर्भवती महिलाओं व 47 बच्चों का टीकाकरण  54 गर्भवती महिलाओं की जांच 78 शुगर व बीपी जांच  12 ईसीजी   100 नेत्र जांच  116 किशोरों की जांच  25 रक्त जांच  97 ईएनटी जांच  117 बच्चों की जांच  466 स्त्री रोग जांच 46 त्वचा रोग  58 मानसिक रोग 80 जनरल सर्जरी जांच  38 टीबी जांच  02 सीटी स्कैन  26 अतिकुपोषित बच्चों के डायट चार्ट  13 आयुष्मान कार्ड  250 रक्त जांच  व  20 रक्तदान  किए गए।

 

समाज कल्याण विभाग ने शिविर में  08 दिव्यांगों को व्हीलचेयर  05 श्रवण मशीनें  02 बैसाखी  01 छड़ी  वितरित कीं। साथ ही  62 यूडी कार्ड  05 निरामयम कार्ड  बनाए गए और   41 दिव्यांगों के ट्रेन पास जारी किए गए।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के धार से ‘‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार और ‘‘राष्ट्रीय पोषण माह  अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि   17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देशभर में एक लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन  किया जाएगा। यह महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान होगा। पीएम मोदी ने स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील भी की।

 

क्षेत्रीय विधायक   शिव अरोरा  ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर में मेडिकल कॉलेज और किच्छा में एम्स का निर्माण जनता व युवाओं के लिए बड़ा तोहफा है।

 

महापौर  विकास शर्मा  ने कहा कि मोदी जी की पहल पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर महिलाओं, माताओं और बेटियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।

 

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष  कमल जिंदल  विवेक सक्सेना  तरुण दत्ता  गुंजन सुखीजा   सुरेश कोली    हिमांशु शुक्ला  रश्मि रस्तोगी जिलाधिकारी   नितिन सिंह भदौरिया,  मुख्य विकास अधिकारी   दिवेश शाशनी, सीएमओ  डॉ. केके अग्रवाल  , प्राचार्य मेडिकल कॉलेज   डॉ. जीएस तितियाल , जिला समाज कल्याण अधिकारी  अमन अनिरुद्ध सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चिकित्सक व एनएचएम कार्मिक मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविर का सैकड़ो लोगों ने उठाया लाभ  समापन के मोके पर नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन

दिनेशपुर। उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए देवघर सत्संग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा।