हे जालिम तेरा क्या बिगाड़ा, तीर सीने में क्यों तूने मारा..

Spread the love

हे जालिम तेरा क्या बिगाड़ा, तीर सीने में क्यों तूने मारा..

रूद्रपुर नगर की प्रमुख बस स्टैंड वाली रामलीला में आज द्वितीय दिवस में रावण वेदवती संवाद, श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति, श्रवण कुमार को शब्दभेदी बाण लगना, श्रवण कुमार के माता पिता द्वारा दशरथ को शाप देना, दोनो का पुत्र को याद कर तड़प तड़प कर दम तोड़ देना, सीता जन्म व राम जन्म तक की सुंदर लीला का मंचन हुआ। आज लीला का शुभारंभ रूद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा नें प्रभु श्रीरामचन्द्र जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन कर किया। श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों नें मेयर विकास शर्मा एवं अतिथिगणों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

मेयर विकास शर्मा नें अपने संबोधन मे सभी क्षेत्रवासियों को रामलीला मंचन की बधाई देते हुये कहा कि नगर निगम इन नवरात्रों पर बड़ी संख्या में विकास कार्य संपादित करा रहा है। आज विकास कार्यों के साथ ही नगर के धार्मिक स्थलों की साज सज्जा भी करा रहा है। श्रीरामलीला मंच रूद्रपुर की शानदार प्राचीन परंपराओं का सशक्त हस्ताक्षर है। मेयर विकास शर्मा नें इस मंच की साज सज्जा हेतु नगर निगम शैड निर्माण, मिट्टी भरान एवं पक्के फर्श के निर्माण की घोषणा भी की।

विगत दिवस की लीला में सबसे पहले गणेश वंदना व श्रीराम वंदना संपन्न हुयी। प्रथम दृश्य मंचन में वेदवती भगवान विष्णु की परम भक्त थी और वह उन्हें पति के रूप में पाने के लिए तपस्या कर रही थीं। तभी वहां से रावण गुजर रहा था, और उसकी नजर वेदवती पर पड़ी। वेदवती सुंदर थी, जिस कारण रावण उसपर मोहित हो गया और उसकी तपस्या भंग करने लगा। रावण वेदवती को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। जिससे आहत होकर वेदवती ने अग्निकुंड में कूदकर अपने प्राण त्याग दिए। अग्नि कुंड में कूदने से पहले वेदवती ने रावण को श्राप दिया की वही उसकी मृत्यु का कारण इसके के दृश्य में श्रवण कुमार महर्षि वशिष्ठ से अपने अंधे माता पिता के अंधत्व का कारण जान व्याकुल हो उठते हैं और एक कांवर बना उसमें वृद्ध माता पिता को तीर्थाटन करानें निकल पड़ते हैं। अयोध्या नगरी के समीप उनकें माता पिता को प्यास लगती है, जिस पर वह सरयू नदी किनारें जाकर जल भरनें लगते है। वहां पर आखेट के लिये आये राजा दशरथ उन्हें जंगली जानवर समझकर शब्दभेदी बाण चलातें है, जिससे श्रवण कुमार गंभीर घायल हो जाते है तथा प्राण त्याग देते है। श्रवण की मौत के बाद राजा दशरथ उनके वृद्ध माता पिता को जल पिलाते हुये उन्हें श्रवण कुमार की मौत का समाचार देते है। इस पर श्रवण कुमार के माता पिता द्वारा दशरथ को शाप दिया जाता है कि हे दशरथ, जिस प्रकार हम पुत्र वियोग में तड़प तड़प बिलख रहें है, तू भी पुत्र वियोग में तड़पेगा। यह कहते कहते दोनों ही अपनें पुत्र को याद कर तड़प तड़प कर दम तोड़ देते है।

इसके बाद के दृश्यो में राजा जनक के स्वर्ण हल चलाते समय उन्हें एक घड़ा प्राप्त होता है। जब राजा जनक उस घड़े को देखते है तो उसमें उन्हें एक कन्या की प्राप्ति होती है, जिसका नाम सीता रखा जाता है।

उघर अयोध्या में महाराजा दशरथ ने पुत्र प्राप्ति हेतु यज्ञ आरंभ करने की ठानी। निश्चित समय आने पर गुरु वशिष्ठ जी अपने परम मित्र ऋग ऋषि को लेकर यज्ञ मण्डप में पधारे। सम्पूर्ण वातावरण वेदों की ऋचाओं के उच्च स्वर में पाठ से गूंजने तथा समिधा की सुगन्ध से महकने लगा। राजा दशरथ के महलों में किलकारियां गूंज उठी। उनका चार पुत्रों की प्राप्ति हुयी जिनका नामकरण संस्कार महर्षि वशिष्ठ के द्वारा किया गया तथा उनके नाम रामचन्द्र, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न रखे गए। महलो में ढोल-नगाड़े बज उठते है।

आज की लीला में भगवान गणेश के रूप में आशीष ग्रोवर आशू, रावण की भूमिका में रमन अरोरा, वेदवती की भूमिका में सुमित आनन्द, श्रवण कुमार- पुलकित बाम्बा, माता नरेश छाबड़ा, पिता शांतनु मनोज मुंजाल, दशरथ- प्रेम खुराना, जनक अनिल तनेजा, वशिष्ठ- मनोज मुंजाल, कौशल्या-सुमित आन्नद, सुमित्रा अग्रिम सचदेवा, कैकयी-हर्ष नरूला, सुमन्त-सचिन आन्नद, बालिका सीता सीता भुड्डी, बालक राम- अनहद साहनी आदि थे।

श्रीराम लीला में मुख्य अतिथि मेयर विकास शर्मा के साथ पार्षद विष्णु, पार्षद चिराग कालड़ा, गौरव जुयाल, प्रवीण यादव, सन्नी चुघ भी मौजूद रहे।

रामलीला मंचन के दौरान श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, महामंत्री विजय अरोरा, कोषाध्यक्ष अमित गंभीर सीए, समन्यवयक नरेश शर्मा, अमित अरोरा बोबी, राजेश छाबड़ा, मोहन लाल भुडडी, महावीर आजाद, राकेश सुखीजा, मनोज गाबा, कर्मचन्द राजदेव, सुभाष खंडेलवाल, प्रेम खुराना, आशीष ग्रोवर आशू, हरीश सुखीजा, मनोज मुंजाल, विशाल bhuddi, राम कृष्ण कन्नौजिया, हरीश साहनी, अमित साहनी, अनिल तनेजा, रमन अरोरा, कुक्कू शर्मा, गौरव राज बेहड़, राजेश कामरा, सौरभ राज बेहड़, विजय विरमानी, बंटी बाम्बा, कृतिका बाम्बा, आशीष मिड्ढा, राजकुमार कक्कड़, सचिन मुंजाल, कपिश सुखीजा, शिवम जग्गा, आशू सुखीजा, राजन राठौर, सहित हजारो रामभक्त मौजूद थे। श्रीरामलीला संचालन रामभक्त सुशील गाबा, विजय jagga एवं संदीप धीर ने किया।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

सीता जन्म एवं राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का हुआ जन्म ताड़का ने मचाया तांडव,प्रभु राम ने किया राक्षसी का अंत

जीएसटी दरों में कमी से आम जनता को राहत, स्वदेशी अभियान को मिलेगा बल: सांसद अजय भट्ट