


राजीव कुमार गौड़
नीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव की रही धूम
पूरी रात गूंजे बालाजी के जयकारे, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
रूद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित श्री नीलकंठ धाम में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। बृहस्पतिवार की पूरी रात नीलकंठ धाम भक्ति के रंग में सराबोर रहा। धाम के मुख्य सेवक और महापौर विकास शर्मा के सानिध्य में सजाए गए दिव्य बालाजी दरबार में भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बजरंगबली के चरणों में मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
भव्य दरबार में भजनों की शुरुआत गणेश वंदना और गुरु वंदना से हुई। इसके पश्चात विख्यात भजन गायिका निशा, शुभम सक्सेना, पवन खनिजो, विनीत अरोरा, सुमित वार्ष्णेय और कु. वंशिका मनोचा ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। गायकों ने ‘हनुमत का जन्म दिन है, सारा जमाना बाबा का दीवाना, कजरारे तेरे मोटे मोटे नैन, पांव में घुंघरू बांध के नाचे राम जी नाम इसे प्यारा लागे और आया है जन्मदिन बाबा का हम उत्सव आज मनाएंगे जैसे भजनों से वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। अंजनी मां ने जन्म दियो संकटमोचन हनुमान जी, छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना और हे दुख भंजन कीजो केसरी के लाल जैसे भजनों पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु तालियां बजाते हुए झूमने लगे। इस दौरान फूलों की होली भी खेली गई, जिसने उत्सव के आनंद को कई गुना बढ़ा दिया।
दरबार में श्री बालाजी महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इससे पूर्व आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में दिव्य आरती हुई और भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। महापौर विकास शर्मा और नीलकंठ धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट किए और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस भव्य आयोजन के दौरान महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा, उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति, नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टिसी, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, राजेश कुमार, रामपाल सिंह, दिवाकर पाण्डे, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, सुनील ठुकराल, पारस चुघ, वेद ठुकरा,लचिराग कालरा, सुनील चुघ, हरजीत राठी, अमित नारंग, संदीप चीमा, मोहन तिवारी, प्रमोद शर्मा, राकेश सिंह, सुरेश कोली, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, राजेश जग्गा, मनोज छावड़ा, मोहन खेड़ा, विजय फुटेला, जगदीश टंडन, मोहन पाठक, रश्मि रस्तौगी, राजन राठौर, मनोज मदान, मुकेश वशिष्ठ, पदम शर्मा, धीरेन्द्र मिश्रा, संजीव शर्मा, संदीप मिड्डा, हृदेश मिश्रा, धीरू त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी, राहुल तिवारी, पिंटू गुप्ता, कुशल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, ललित गोयल, अंकित शर्मा, प्रमोद मित्तल, जगदीश बठला, रोहित मदान, सचिन खुराना, अमन खुराना, हरबंस मनोचा, मुकेश शर्मा, ललित नारंग, संगीता बठला, प्रिया मनोचा, नीलू खुराना, गीत शर्मा, मान्या खुराना, गौरव खुराना, देवेन्द्र गोस्वामी, कमलेश खुराना, नेहा अरोरा, गुरमीत सिंह, राजू, अपर्णा शर्मा, मोना खुराना, करूण गुप्ता, यामिनी गुप्ता, अमित सिंघल, जुगनू, पम्मी सुखीजा, जगदीश बठला, विवेक दीप सिंह, हरीश अरोड़ा, हरवेश मनोचा, संदीप मनोचा, ललित नारंग, दीपक पुंशी, हरजीत राठी, पवन खनिजों, पवन रंगीला, सुशील नारंग, समीर गौड, मोहित अरोड़ा, विजय तोमर, दीपक शर्मा, राजीव मनोचा, अनुज शर्मा, रोहित मदान, देवेंद्र गिरी, चंदन सक्सेना, राघव बठला, सोनू, संदीप वाल्मीकि, मुकेश भटनागर, काशीराम, रवींद्र वार्ष्णेय, मीना वार्ष्णेय सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
