महेंद्र भट्ट जी को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दी बधाई।

Spread the love

महेंद्र भट्ट जी को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दी बधाई।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को सर्वसम्मति से पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि महेंद्र भट्ट का पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनना उत्तराखंड भाजपा के लिए एक सकारात्मक संकेत है। उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक संगठित होकर जनता की सेवा में तत्पर रहेगी। उनका अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसंपर्क कौशल पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। हम सब उनके साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उनकी जनहितकारी नीतियों और मजबूत प्रशासनिक दृष्टिकोण से जनता का सरकार पर विश्वास और भी मजबूत हुआ है। संगठन और सरकार के बीच उत्कृष्ट समन्वय के चलते भाजपा ने हाल ही में नगर निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

More From Author

पूर्व विधायक ठुकराल ने हनुमान जयंती पर चढ़ाया चोला रुद्रपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पढ़िए… आज दिन भर की उधम सिंह नगर में मानसून 2025 की पूरी रिपोर्ट

राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे महापौर विकास शर्मा – उत्तराखंड से मात्र पांच जनप्रतिनिधियों को किया गया है आमंत्रित – 3-4 जुलाई को गुरुग्राम में होगा आयोजन