ग्राम बखपुर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने घोषणा की

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

ग्राम बखपुर में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने घोषणा की

कि मनरेगा एवं अन्य निधियों के संयुक्त उपयोग से ग्राम में एक बहुद्देशीय भवन का निर्माण किया जाएगा, यह भवन गांव के सार्वजनिक कार्यों, सभाओं और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
ग्राम बखपुर में आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य उषा देवी एवं समाजसेवी जयनारायण के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम का माल्यार्पण, पुष्पवर्षा और अंग वस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प के साथ प्रदेश में चहुंमुखी विकास कर रही है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा की हर घड़ी में स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करते हैं। चाहे टनल में फंसे मजदूरों का रेस्क्यू हो या किसी अन्य विषम परिस्थिति का सामना, प्रदेश सरकार तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने कहा कि ग्राम बखपुर समेत पूरे ब्लॉक क्षेत्र का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधि होने के नाते मैं हर गांव, हर वार्ड तक शासन की योजनाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों के विकास हेतु हर संभव संसाधन जुटाए जाएंगे। बहुद्देशीय भवन का निर्माण गांव के सामाजिक व सांस्कृतिक जीवन को मजबूती देगा और जनता को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराएगा। विकास एक साझा प्रयास है। प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और जनता के सहयोग से ही हम अपने क्षेत्र को आदर्श बना सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल महामंत्री एवं प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि जितेंद्र गौतम, विजेंद्र यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष शेर सिंह विर्क, ग्राम प्रधान मनवीर सिंह, जेष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य ईश्वर दानू, वीरेंद्र यादव, जसमीत सिंह, अमरजीत सिंह, उदयभान कुशवाहा, अखिलेश यादव, संजय कुशवाहा, गुरमुख सिंह, मुन्नी बेगम, मंगत चुग, राणा राघवेंद्र प्रताप शाही, दीपक मिश्रा, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, नंदू, गणेश गोस्वामी, परमजीत सिंह पम्मा, कमल फुलारा, महेंद्र कुमार, मलखान सिंह, बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

भू माफिया के खिलाफ नगर निगम का बड़ा एक्शन अतिक्रमण हटाकर खाली कराई करोड़ों की बेशकीमती भूमि लैंड जिहाद के खिलाफ शहरमें जारी रहेगी कार्रवाईः महापौर

अध्यक्ष अजय मौर्य की अध्यक्षता में जिला पंचायत ऊधम सिंह नगर की प्रथम बैठक आहूत की गयी।