भाजपा नेता रामाधारी गंगवार पर नशे में धुत्त सिक्योरिटी गार्ड ने किया हमला, सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी पर भी हुआ हमलावर, भाजपा नेता सुशील गाबा पहुंचे मौके पर

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

भाजपा नेता रामाधारी गंगवार पर नशे में धुत्त सिक्योरिटी गार्ड ने किया हमला, सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी पर भी हुआ हमलावर, भाजपा नेता सुशील गाबा पहुंचे मौके पर

रुद्रपुर. वार्ड 02 अंतर्गत नारायण कालोनी में रहने वाले पूर्व कांग्रेस नेता एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रामधारी गंगवार के घर के सामने नशे में धुत्त सिक्योरिटी गार्ड ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। हमले में गोली चलने की भी खबर है। मोके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी पर भी सिक्योरिटी गार्ड ने हमला कर दिया और उनको बुरे तरीके से हाथ दांतो से काट खाया।

जानकारी मिलते हैं युवा समाजसेवी सुशील गाबा तत्काल जिला अस्पताल पहुंच गए जहां उन्होंने रामाधारी गंगवार का हालचाल जानकर पुलिस ऑफिसर्स से विस्तृत वार्ता की और इस मामले में कड़ी कार्यवाही की जरूरत बताई।

युवा समाजसेवी सुशील गाबा ने बताया कि आज रात्रि लगभग 10:30 बजे रुम में कॉन्ग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव रहे और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता श्री रामधारी गंगवार पर उन्हीं के घर के सामने एक सिक्योरिटी गार्ड जो कि पूरी तरह से नशे में धुत्त था और शोर मचा रहा था, मना करने पर उसने अकस्मात हमला कर दिया, जिसमें रामाधारी गंगवार घायल हो गए। जब आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो उसकी बंदूक से नाली में एक फायर भी हो गया। नशे में धुत्त security गार्ड ने रामधारी गंगवार पर बंदूक की नाल से हमला कर दिया जिसमें उनका सर फटने से वो घायल हो गए हैं। ऐसा हमला कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मामले में कल पुलिस प्रशाशन के बड़े अफसरों से भी मिला जायेगा।

इस दौरान पार्षद एम पी मौर्या, अंकुश गंगवार, नंदकिशोर चौहान, प्रेमपाल गंगवार, पिंटू गंगवार, ओंकार गंगवार, रामवती गंगवार आदि जिला अस्पताल में मौजूद थे

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

सिरौली कला को नगर पालिका का दर्जा मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

विधायक शिव अरोरा ने बागवाला क्षेत्र के मुख्य मार्ग के मरम्मत कार्य का फीता काटकर किया शुभारंभ