चेयरमैन गित्ते ने सीएम धामी को संबोधित ज्ञापन चीनी मिल जीएम को सौंपा

Spread the love

 

#चीनीमिलकेरिक्तपदोंपरस्थानीयबेरोजगारोंकोदीजायें_नियुक्ति

बाजपुर।चीनी मिल बाजपुर में रिक्त चल रहे सैंकड़ों पदों पर स्थानीय बेरोजगारों को नियुक्ति दिये जाने एवं मृतक आश्रितों के समायोजन की माँग को लेकर चेयरमैन गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने समर्थकों सहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित ज्ञापन चीनी मिल बाजपुर के प्रधान प्रबंधक हरवीर सिंह को सौंपा। चेयरमैन गित्ते ने कहा कि स्थानीय बेरोजगार काफी समय से रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, उनको चीनी मिल बाजपुर में रिक्त पदों पर तैनाती दी जानी चाहिए। उन्होंने चेतानी देते हुए कहा कि यदि जल्द माँग पूर्ण न हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर सभासद जगतजीत सिंह, मौ. आसिफ, व्यापारी नेता संजय रूहेला, स. नत्था सिंह धवन, बंशीधर मिश्रा, हरजिन्दर सिंह, जुबेर अली, राजू, सुरेन्द्र, वाजिद अली, पिन्टू, वसीम, सुनील, राजू सिंह, विवेक पाण्डेय, भारत भूषण, नन्दलाल यादव आदि थे।

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

मोबाइल चोरी के आरोपी को जेल भेजा

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कृष्णा कॉलोनी में सिलेंडर फटने से मचा कोहराम कई लोग हुए घायल जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *