दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान पदाधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान पदाधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

काशीपुर। आवास विकास स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता ने अपने स्वास्थ्य और निजी कारणों के चलते महामंत्री अशोक धीमान को अपना इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही पदाधिकारियों ने कुमाऊं वैश्य महासभा अध्यक्ष मनोहर गुप्ता को सर्वसम्मति से दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान का अध्यक्ष चुना। नवनियुक्त अध्यक्ष गुप्ता ने पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए दीनदयाल जी के एकात्मवाद के साथ-साथ सेवा भाव को दृष्टिगत रखते हुए दीन दुखियों की भलाई के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। बैठक में केएस कपूर, सुरेश गोयल, कौशलेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

More From Author

पूर्व विधायक ठुकराल ने हनुमान जयंती पर चढ़ाया चोला रुद्रपुर। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस उपलक्ष्य में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने अपने समर्थकों के साथ भूत बंगला स्थित श्री हनुमान मंदिर में मत्था टेका। ठुकराल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को चोला अर्पित किया और क्षेत्रवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पंतनगर विश्वविद्यालय की उपलब्धिया राष्ट्रनिर्माण की नींव : विकास शर्मा पंत जयंती समारोह में महापौर विकास शर्मा ने पं. गोविंद बल्लभ पंत को किया भावपूर्ण नमन

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में विज्ञान संगोष्ठी हुई आयोजित