पत्रकारो की बजाय भाजपा पर हमले करे कांग्रेस : विशाल चौधरी प्रदेश मे पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार : विशाल चौधरी

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

पत्रकारो की बजाय भाजपा पर हमले करे कांग्रेस : विशाल चौधरी

प्रदेश मे पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार : विशाल चौधरी

देहरादून स्थित प्रेस क्लब मे आम आदमी पार्टी का पाँच सदस्य प्रतिनिधिमंडल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा जी के साथ कार्यवाहक महामंत्री मीना नेगी व अन्य पदाधिकारीगण से मिला।
आप पदाधिकारियों ने दो दिन पूर्व काँग्रेस नेताओं द्वारा पुलिस लाईन मे पत्रकारों के साथ की गई मारपीट के संबंध मे उपस्थित पदाधिकारीगण से चर्चा कर दोषियों पर उचित कार्रवाई हेतु समर्थन देने की बात कही।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा देवभूमि मे लगातार संविधान के चौथे स्तंभ के रूप मे कार्य कर रहे पत्रकारो पर हमलें हो रहे है। विगत दिनों पूर्व ऋषिकेश मे भी शराब माफियाओं द्वारा पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया था।
आज उत्तराखंड की भाजपा सरकार मे पत्रकार ही सुरक्षित नही है तो आम आदमी की क्या सुरक्षा होगी।
यह हमारे प्रदेश का दुर्भाग्य है कि अभी तक तो यही देखने को मिल रहा था सत्ता मे बैठी भाजपा सरकार के राज मे पत्रकार असुरक्षित है, लेकिन अब तो राज्य मे वैकल्पिक सरकार की भूमिका निभा रही कांग्रेस के कार्यकर्ता ही पत्रकारों पर हमले करते नजर आ रहे है।
जब सरकार से सवाल पूछने वाले ही अपराध करने लगे तो राज्य की जनता को न्याय के लिऐ इन पर विश्वास करना बेईमानी ही होगा।
आप पार्टी सरकार से पत्रकारो की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस नीति बनाने की माँग करती है। यदि लोकतंत्र को सुरक्षित रखना है तो पत्रकारों को भय के माहौल से बाहर निकालना होगा।
इस अवसर पर आप प्रदेश महामंत्री डी के पाल, सचिव
डाॅ शोएब अंसारी, संयुक्त सचिव श्यामलालनाथ व जसबीर सिंह उपस्थित रहें।

विशाल चौधरी
प्रदेश उपाध्यक्ष
आप उत्तराखंड
मो 9897699674

जावेद मलिक
जिला मीडिया प्रभारी
Mob -7017009987

More From Author

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर लक्ष्मी नारायण मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में जाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्त कांवड़ियों का जगह-जगह भव्य स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

दुकानदारों से तहबाज़ारी वसूलने के मामले पर व्यापार मंडल ने किया विरोध प्रदर्शन

खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर विभाग के अधिकारियों संग की महत्वपूर्ण बैठक