लैंड जिहाद के खिलाफ जारी रहेगा बुल्डोजर एक्शनः विकास शर्मा रूद्रपुर। जिले के किच्छा क्षेत्र में अवैध मदरसे के खिलाफ की गयी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की महापौर विकास शर्मा ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लैंड जिहाद के खिलाफ चल रहा अभियान इसी तरह आगे भी चलता रहेगा। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लैंड जिहाद के खिलाफ धामी सरकार लम्बे समय से अभियान चला रही है, प्रदेश भर में धर्म की आड़ में चल रही मजारों और मदरसों का धीरे धीरे प्रदेश में सफाया होता जा रहा है। पिछले दिनों प्रशासन ने रूद्रपुर में हाईवे पर स्थित दशकों पुरानी अवैध मजार को ध्वस्त करके बड़ा उदाहरण पेश किया था। अब प्रशासन ने किच्छा के ग्राम कुरैया में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाये गये मदरसा के खिलाफ बुल्डोजर एक्शन करके सराहनीय कार्य किया है। महापौर ने कहा कि कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अवैध मदरसों का सर्वे किया था जिसमें कई मदरसों का संचालन अवैध रूप से होने होने का खुलासा हुआ। ऐसे मदरसों के संचालकों से प्रशासन ने भूमि के दस्तावेज भी मांगे आज जिस मदरसे को तोड़ा गया है कुछ दिन पहले इसे सील किया गया था क्योंकि ये बिना मान्यता के चल रहा था। नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने पर प्रशासन ने इस अवैध मदरसे को ध्वस्त करके करीब 4 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जे में ली है। यह भूमि लैंड जिहाद के तहत कब्जाई गयी थी। इस तरह लैड जिहाद में कब्जाई गई करोड़ों की भूमि प्रदेश भर में सीएम धामी के एक्शन के बाद मुक्त हो चुकी है। लैंड जिहाद के खिलाफ सीएम धामी का यह बुल्डोजर एक्शन आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

रूद्रपुर। जिले के किच्छा क्षेत्र में अवैध मदरसे के खिलाफ की गयी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की महापौर विकास शर्मा ने सराहना की है।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लैंड जिहाद के खिलाफ चल रहा अभियान इसी तरह आगे भी चलता रहेगा। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश में लैंड जिहाद के खिलाफ धामी सरकार लम्बे समय से अभियान चला रही है, प्रदेश भर में धर्म की आड़ में चल रही मजारों और मदरसों का धीरे धीरे प्रदेश में सफाया होता जा रहा है। पिछले दिनों प्रशासन ने रूद्रपुर में हाईवे पर स्थित दशकों पुरानी अवैध मजार को ध्वस्त करके बड़ा उदाहरण पेश किया था। अब प्रशासन ने किच्छा के ग्राम कुरैया में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाये गये मदरसा के खिलाफ बुल्डोजर एक्शन करके सराहनीय कार्य किया है। महापौर ने कहा कि कुछ समय पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अवैध मदरसों का सर्वे किया था जिसमें कई मदरसों का संचालन अवैध रूप से होने होने का खुलासा हुआ। ऐसे मदरसों के संचालकों से प्रशासन ने भूमि के दस्तावेज भी मांगे आज जिस मदरसे को तोड़ा गया है कुछ दिन पहले इसे सील किया गया था क्योंकि ये बिना मान्यता के चल रहा था। नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने पर प्रशासन ने इस अवैध मदरसे को ध्वस्त करके करीब 4 बीघा सरकारी भूमि पर कब्जे में ली है। यह भूमि लैंड जिहाद के तहत कब्जाई गयी थी। इस तरह लैड जिहाद में कब्जाई गई करोड़ों की भूमि प्रदेश भर में सीएम धामी के एक्शन के बाद मुक्त हो चुकी है। लैंड जिहाद के खिलाफ सीएम धामी का यह बुल्डोजर एक्शन आगे भी जारी रहेगा।

More From Author

रूद्रपुर/लालपुर क्षेत्र के विभिन्न गुरुद्वारों से प्रातः काल अमृत बेला में गुरूजस की महिमा का वर्णन करती प्रभात फेरियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे है।

महापौर ने अस्पताल पहुँचकर जाना घायल पार्षद सौरभ बेहड़ का हाल  मुख्यमंत्री से दूरभाष पर पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ की कराई बात सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश।

प्रकाशनार्थ बर्गर सिंह एवं अमूल आइसक्रीम पार्लर का हुआ भव्य उद्घाटन। उद्यमिता सपनों को हकीकत में बदलने का मार्ग है- अजय भट्ट।

रूद्रपुर। जिले के किच्छा क्षेत्र में अवैध मदरसे के खिलाफ की गयी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की महापौर विकास शर्मा ने सराहना की है।