अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा किच्छा नगर मंडल ने किया विशिष्ट महिलाओं का सम्मान

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा किच्छा नगर मंडल ने किया विशिष्ट महिलाओं का सम्मान

किच्छा, 8 मार्च: भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त महिलाओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महिलाओं को सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रही हैं और भारतीय संविधान सामाजिक एवं आर्थिक समानता को बढ़ावा देता है, जो राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आर्मी, नेवी और एयरफोर्स सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, जो उनकी मजबूती को दर्शाता है। महिला सशक्तिकरण को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला दिवस उन महिलाओं को सम्मानित करने का दिन है, जो अपने संघर्ष और परिश्रम से समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।
इस वर्ष महिला दिवस की थीम “एक्सीलरेट एक्शन” (Accelerate Action) है, जिसका अर्थ है महिला सशक्तिकरण के प्रयासों में तेजी लाना।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं का उचित सम्मान करती रही है और आगे भी करती रहेगी।

इस अवसर पर शशि शुक्ला, पूनम ढली, मीना विश्वास, शैल शुक्ला, जानकी तिवारी, रेणुका चौधरी, लता सिंह, शैली फुटेला, पूनम अग्रवाल और कविता मान को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मीणा विश्वास, लक्ष्मी सेन, नमिता सेन, सुनीता सरकार, मंजू मंगल, आरती मंडल, शिखा सरकार, मधु सेल, सुनीता गंगवार, मीरा तिवारी, प्रीति सिंह, ज्योति जड़िया, गीता, अनीता, मधु मिस्त्री, लक्ष्मी सरकार, पूर्णिमा डाली, सुमित्रा बैरागी, उषा बैरागी, मनीष आर्य, सविता, सरस्वती, रीता ,रानू डाली, रिंकी सेन ,सुषमा, गीता गोलदार, झरना गोलदार, पन्नों सेल, सैलानी सिंह, रेनू हालदार, मुस्कान दिलदार, ठाकुर संजीव सिंह, ओम तनेजा, भुवन जोशी, संदीप अरोड़ा, मुकेश कोहली, पूरन भट, राजेश कोहली, जावेद खान, हरीश सक्सेना,, मलकीत सिंह, सुरेंद्र चौधरी, हीरा सरकार, कमलेश राठौड़, महेंद्र पाल, चंदन जायसवाल, गिरीश चंद्र वर्मा, विनोद कोहली समेत समस्त कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

रूद्रपुर। गंगापुर रोड पर नये प्रतिष्ठान जोरको फूड्स का महापौर विकास शर्मा ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान स्वामी और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक शिव अरोरा ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे कार्य करने वाली महिलाओ को किया सम्मानित