भाजपा सरकार बंगाली समाज की सच्ची हितैषीः विकास शर्मा चुनाव की तैयारियों को लेकर संजय नगर और रविन्द्र नगर में बनाई रणनीति

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

भाजपा सरकार बंगाली समाज की सच्ची हितैषीः विकास शर्मा

चुनाव की तैयारियों को लेकर संजय नगर और रविन्द्र नगर में बनाई रणनीति

रुद्रपुर। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर वार्डाे में कार्यकर्ताओं की बैठकों का सिलसिला जारी रखते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने वार्ड नं.11 संजय नगर खेड़ा एवं वार्ड नं. 37 रविन्द्र नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं बंगाली समाज के लोगों के साथ बैठक की ओर चुनाव की तैयारियों पर मंथन करते हुए रणनीति बनायी। इस दौरान उन्होने वार्ड की समस्याएं भी सुनी ओर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

इससे पूर्व बैठक में पहुंचने पर भाजपा प्रदेश मंत्री का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव जल्द होने जा रहे हैं, पार्टी ने पूरे प्रदेश में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तेयारी में जुटना है और विपक्षियों के दुष्प्रचार का करारा जवाब देना है। उन्होंने कहा कि पार्टी पार्षद और मेयर के लिए जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगी उसे पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ाया जायेगा। उन्होनंे कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक ले जायें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व में आज उत्तराखण्ड निरंतर प्रगति कर रहा है। धमी सरकार ने कड़े फैसले लेकर उत्तराखण्ड को नई पहचान दिलायी है। सरकार ने समान नागरिक संहिता के साथ ही नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी, दंगारोधी कानून बनाया। साथ ही लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई कर करीब पांच हजार सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त किया।

भाजपा नेता विकास शर्मा ने कहा कि बंगाली समाज को कांग्रेस ने हमेशा धोखा देने का काम किया है। धामी सरकार में सभी वर्गों के साथ बंगाली समाज के कल्याण के लिए भी काम किय जा रहे हैं हाल ही में सीएम धामी ने बंगाली समाज की जनभावनाओं को देखते हुए बंग भवन के निर्माण की घोषणा की थी इसके लिए सरकार की ओर से 60 लाख रूपये की प्रथम किश्त भी जारी हो चुकी है। यह बंगाली समाज के लिए बहुत बड़ी सौगात है। उन्होने कहा कि बंगाली समाज के हित भाजपा में ही सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। इसी लिए प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए विकास और कल्याण के लिए योजनायें बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के विकास की सोच का लाभ आगामी निकाय चुनाव में पार्टी को मिलेगा।

संजय नगर में बैठक के दौरान भाजपा नेता मानवेंद्र राय नंदू गोपाल राय छोटू मंडल सिद्धार्थ चंदन मुकेश मंडल सुनील रॉबिन विश्वास तरुण सरकार सपन कुमार निखिल मंडल सुधांशु हालदार राजू मलिक अमित तोमर सुमित दास संजय मंडल नंद गोपाल राकेश सरकार धनंजय सरकार विजय विश्वास सरजीत सरकार ज्योतिष गायन विजेंद्र गायन आदि लोगों उपस्थित रहे। जबकि रविन्द्र नगर में आयोजित बैठक में निवर्तमान पार्षद बबलू सागर भाजपा नेता संजय हालदार मलीना विश्वास विपुल गाइन वीरेंद्र तिवारी किरण वर्मा सूजन हालदार गोपाल शाह शंकर सरकार ध्रुव सुनील राजकुमार सुभाष दास राधेश्याम राजू मजूमदार वाकुल मलिक चंदन हालदार मंगल बच्चड़ समर वाला आदि लोग उपस्थित रहे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

उत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता – मुख्यमंत्री

धामी सरकार में जरूरतमंदों को मिल रहा उनका हकः विकास शर्मा नजूल कब्जाधारकों के लिए लगाये गये शिविर का किया निरीक्षण