भाकियू युवा ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

भाकियू युवा ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। भारतीय किसान यूनियन युवा एवं‌ क्षेत्र के किसान सोमवार को यहां उपजिलाधिकारी कार्यालय के समीप एकत्रित हुए और जिलाधिकारी द्वारा बेमौसमी धान पर प्रतिबंध लगाये जाने संबंधी आदेश‌ पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू ने कहा कि बेमौसमी धान पर प्रतिबंध लगाया जाना क्षेत्र के किसानों के हित में नहीं है। मांग की कि मार्च माह तक जो अनुमति दी जा रही है वह सभी इच्छुक किसानों को दी जाये तथा किसानों के विरुद्ध कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं की जाए। कहा कि कार्यवाही की दशा में आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गेहूं कटाई के उपरांत अप्रैल माह में धान की बुआई होती है लेकिन सरकार किसानों को मक्का बोने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मक्का की खरीद एमएसपी पर की जाएगी, तभी किसान मक्का की बुआई करेंगे। उधर, उपजिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के किसानों ने धान की बेमौसमी खेती को लेकर अपनी बात रखी।उन्होंने बताया कि इसमें उन्हें परमिशन लेनी थी क्योंकि यह इससे पहले कमेटी बनाई गई थी और ऐसे क्षेत्र चिन्हित किए गए थे जहां बेमौसमी धान की खेती की जा सकती है। इसमें कुछ किसानों के द्वारा विलंब हुआ और विलंब के कारण उन्हें परमिशन नहीं मिल पाई। इसी समस्या को लेकर वह यहां आए।उन्होंने अपनी बात रखी और इसके अलावा जिसे मक्के की खेती करनी है। उनका यह कहना कि मक्का अगर वह लगाते हैं तो उसको एमएसपी पर खरीद की जाए। इसी तरह और भी अन्य उनकी समस्याएं थीं, उन सारी समस्याओं को सुना गया है और उसमें जो भी उचित कार्रवाई बनती है मेरे स्तर से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा

More From Author

होली चौक पर हंगामा और गाली-गलौज करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई   सब हेडिंग: सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने का आरोप, कोर्ट में किया जाएगा पेश

रुद्रपुर । प्रजापति ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नए केंद्र का बुधवार को विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ संग किया अस्थाई केंद्रीय विद्यालय बिल्डिंग का दौरा, निर्माण कार्य अंतिम चरण मे 15 दिन मे कार्य होगा पूर्ण रुद्रपुर मे केंद्रीय विद्यालय की स्थापना रास्ता हुआ साफ प्रदेश केंद्रीय विद्यालय सगठन ने सयुंक्त आयुक्त केंद्रीय विद्यालय, नई दिल्ली को विद्यालय संचालन की अनुमति के लिये भेजा पत्र विधायक बोले हमारा प्रयास है अनुमति मिलते ही इस वर्ष हो केंद्रीय विद्यालय का हो संचालन

श्रीराम इंस्टीट्यूट के साप्ताहिक क्रीड़ा समारोह का मेयर दीपक बाली बातौर मुख्य अतिथि पहुंचे

उत्तराखंड उच्च न्यायालय को 9 वे न्यायाधीश के रूप में आलोक मेहरा मिले शुक्रवार को लेंगे शपथ ग्रहण अधिवक्ताओं पर खुशी की लहर