नियुक्त जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को प्रातः कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया

Spread the love

राजीव कुमार ब्यूरो चीफ उधम सिंह नगर

 

नियुक्त जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को प्रातः कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया

रूद्रपुर, नियुक्त जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने सोमवार को प्रातः कलेक्ट्रेट पहंुचकर कार्यभार ग्रहण किया। भदौरिया 2011 बैच के आईएएस अधिकारी है। भदौरिया इससे पूर्व अपर सचिव व निदेशक शहरी विकास, नगर आयुक्त देहरादून पद पर तैनात थे। इससे पहले जिलाधिकारी अल्मोड़ा भी तैनात रह चुके है।
जिलाधिकारी श्री भदौरिया ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कोषागार पहुंचकर दो तालक का निरीक्षण कर चार्ज लिया। उन्होने बहुमूल्य वस्तुओ सम्बन्धित पंजिका, पैडलॉक पंजिका, स्टाम्प व अन्य पंजिकाओं का अवलोकन भी किया। तद्पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभी पटलो का निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी नजूल,संयुक्त कार्यालय, तहसील कार्यालय, आपदा कार्यालय, एसएलओ, चकबन्दी, जिला पूर्ति कार्यालय, अभियोजन, खनन, सूचना, एनआईसी, निर्वाचन सहित ऑग्ल अभिलेखागार, राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने ई-ऑफिस आदि की जानकारी ली तथा सभी पत्रावलियों सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। जिला निर्वाचन व पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्वाचन के सभी कार्यो को समयबद्ध करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय में जन समस्याए सुनी व उनके निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, पंकज उपाध्याय, मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी कलेक्टेªट गौरव पाण्डेय, डॉ0 अमृता शर्मा, तहसीलदार दिनेश कुटौला, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमाशंकर नेगी, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी आनंद विश्वकर्मा, वैयक्तिक सहायक कमलेश पंत आदि मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

द हेरिटेज सीनियर सेकेण्डरी स्कूल” विद्यालय का धूमधाम से मनाया गयावार्षिकोत्सव

उत्तराखंड मूक बधिर विकलांग कल्याण समिति द्वारा दिव्यांग जनों को सम्मानित किया गया