ऊधमसिंहनगर पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड के ज्वाइंट ऑपरेशन में 50000रु. का ईनामी गिरफ्तार।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

ऊधमसिंहनगर पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड के ज्वाइंट ऑपरेशन में 50000रु. का ईनामी गिरफ्तार।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड   द्वारा ईनामी अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत की गयी है गिरफ्तारी।

बिहार के जनपद शेखपुरा क्षेत्र से किया गया ईनामी को गिरफ्तार।

अपराध करने के बाद बिहार के शेखपुरा में जाकर छिप गया था ईनामी, विगत 10 वर्षों से चल रहा था फरार

ईनामी द्वारा वर्ष 2014 में रुद्रपुर के संजयनगर खेड़ा में एक महिला की हत्या कर उसके शव को प्लास्टिक की टंकी के अन्दर छुपा दिया गया था। जिस पर मृतका की माँ के द्वारा रुद्रपुर कोतवाली में हत्या का मुकदमा कराया गया था पंजीकृत

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड   द्वारा ईनामी/ वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, एसएसपी ऊधमसिंहनगर   और एसएसपी एसटीएफ   के निर्देशन में कल दिनाँक 10-11-24 को उत्तराखण्ड एसटीएफ व रुद्रपुर कोतवाली पुलिस द्वारा एक ज्वाइंट ऑपरेशन में थाना रुद्रपुर के 50000रु. के ईनामी अपराधी अरविन्द यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी हनुमानगंज थाना अरियारी जनपद शेखपुरा बिहार के अरियरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी के ऊपर कोतवाली रुद्रपुर में 09 अगस्त 2014 को हत्या का मुकदमा दर्ज है। जो पिछले करीब 10 वर्षों से फरार चल रहा था। ईनाम घोषित होने के बाद से वह बिहार, हैदराबाद, गुजरात व मुंबई में छिपकर रहा था।

पिछले कई दिनों से उक्त ईनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे परन्तु ईनामी बार-बार अपनी लोकेशन चेंज कर रहा था और मोबाइल नम्बर भी बदल रहा था। लेकिन पिछले कई दिनों से उसकी लोकेशन बिहार के शेखपुरा जिले में आने पर एक टीम गिरफ्तारी हेतु बिहार के लिए रवाना की गयी थी टीम द्वारा कल इस ईनामी अपराधी को शेखपुरा जिले के अरियारी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और उसे ट्रांजिट रिमांड के जरिये लाकर कोतवाली रुद्रपुर में दाखिल किया गया है। गिरफ्तार अपराधी द्वारा वर्ष 2014 को रुद्रपुर निवासी एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी और उसके शव को एक प्लास्टक की टंकी में छिपाकर फरार हो गया था तब से लगातार पुलिस की आँखों में धूल झोकता रहा था। पकड़े जाने के डर से वह बिहार से भागकर गुजरात, हैदराबाद व मुंबई में छिपकर रह रहा था और कभी कभार रात-बेरात अपने घऱ आता था जिसपर मुकदमा कोतवाली रुद्रपुर में पंजीकृत है। उक्त मामले की विवेचना रुद्रपुर कोतवाली द्वारा की गयी थी लेकिन अभियुक्त हाथ नही आया था पुलिस द्वारा उसके घर की कुर्की कर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। हत्यारोपी अपना नाम बदलकर गौरव रखकर एक राज्य से दूसरे राज्यों में छिपता फिर रहा था। जिसपर 30दिसम्बर,2017 को ईनाम घोषित किया गया था ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. अरविन्द यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी हनुमानगंज थाना अरियरी जनपद शेखपुरा बिहार ।।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास का विवरण
मु0अ0सं0-376/2014, धारा 302,201व120बी भा0द0वि0, थाना रूद्रपुर, जनपद उधमसिंह नगर।

एसटीएफ उत्तराखण्ड टीमः
1. निरीक्षक एम0पी0सिंह
2. उ0नि0 केजी मठपाल
3. मु0आरक्षी रियाज अख्तर
4. मु0 आरक्षी रविन्द्र बिष्ट
5. मु0 आरक्षी चालक संजय कुमार
6. मु0 आरक्षी सुरेन्द्र कनवाल
कोतवाली रुद्रपुर टीमः—
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी
2. उ0नि0 मोहन चन्द्र जोशी
3. कानि0 92 ना0पु0 ललित मोहन

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही जारी। 20 हज़ार के ईनामी अभियुक्त को खटीमा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रूद्रपुर । वार्ड नंबर एक फुलसुंगी में सड़क की मरम्मत के कार्यों का भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया।