में आशा कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन आयोजित रुद्रपुर। स्थानीय गिल रिसोर्ट में आयोजित आशा सम्मेलन में जनपद की आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

में आशा कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन आयोजित
रुद्रपुर। स्थानीय गिल रिसोर्ट में आयोजित आशा सम्मेलन में जनपद की आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई।

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने महापौर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा और भाजपा प्रदेश मंत्री विवेक सक्सेना की मौजूदगी में फीता काटकर और संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में पहुंचीं आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य अतिथियों का पुष्प वर्षा और गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन की ओर से अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
सम्मेलन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों और कार्यक्षेत्र में आने वाली व्यवहारिक समस्याओं को प्रमुखता से मंच के माध्यम से अतिथियों के सम्मुख रखा। कार्यकर्ताओं ने मानदेय वृद्धि, बीमा सुरक्षा और स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलने वाली सुविधाओं में सुधार की मांग उठाई, जिस पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने गंभीरतापूर्वक विचार और पैरवी करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। दुर्गम क्षेत्रों से लेकर शहरी बस्तियों तक अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में आपकी भूमिका अतुलनीय है। कोरोना काल में जिस तरह आशा बहनों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया, उसे देश कभी नहीं भूल सकता। आपकी जायज मांगों को केंद्र और राज्य सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा ताकि आपको बेहतर कार्य वातावरण मिल सके।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि समाज के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में आशाओं का समर्पण अनुकरणीय है। नगर निगम क्षेत्र के भीतर भी आशा कार्यकर्ताओं को जो भी सहयोग अपेक्षित होगा, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। आपकी मेहनत से ही मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आई है।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से मातृ शक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है। आशा कार्यकर्ताओं की जो भी स्थानीय या प्रदेश स्तर की समस्याएं हैं, उनके निराकरण के लिए वे स्वयं मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। हमारी सरकार ने समय-समय पर आशाओं के हित में निर्णय लिए हैं और आगे भी आपके मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री विवेक सक्सेना, मुख्य चिकित्साधिकारी किशोर कुमार अग्रवाल, एसीएमओ एपी सिंह, सांसद प्रतिनिधि डॉ. कपिल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, मंडल महामंत्री जितेंद्र संधू, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह यादव, पार्षद चिराग कालरा, माया मण्डल,प्रीती नैययर,सुमित्रा,रानी बिष्ट,कमला बिष्ट,रंजीत कौर,लक्ष्मी पोखरिया सहित विभाग के अधिकारी और भारी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

More From Author

जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह जेसीज पब्लिक स्कूल जूनियर के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि नगर निगम रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा एवं किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, जैतपुर कैंपस में “स्पोर्ट्स फॉर्म मॉर्निंग” उत्साहपूर्वक सम्पन्न

एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस व एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई