25वें राज्य स्थापना दिवस पर पंतनगर विश्वविद्यालय में भव्य किसान सम्मेलन का होगा आयोजन।

Spread the love

राजीव कुमार गौड

 

25वें राज्य स्थापना दिवस पर पंतनगर विश्वविद्यालय में भव्य किसान सम्मेलन का होगा आयोजन।

रुद्रपुर, 29 अक्टूबर 2025, सू0वि0- राज्य स्थापना के 25 वर्ष रजत जयंती के अवसर पर 1 नवंबर से 9 नवंबर तक प्रदेश भर में विभिन्न वृहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य स्थापना के अवसर पर पंतनगर विश्वविद्यालय में आगामी 7 नवंबर को भव्य किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। भव्य किसान सम्मेलन कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने हेतु माननीय मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण, ग्राम्य विकास व प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में पंतनगर विश्वविद्यालय सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई।

माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य का 25 वां स्थापना दिवस मनाना हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा बहुत संघर्षों के बाद हमें उत्तराखंड राज्य मिला है, हम सबको मिलकर राज्य को आगे बढ़ाना है वह सर्वागींण विकास करना है। माननीय मंत्री ने कहा कि किसान सम्मेलन कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास, मत्स्य, डेरी, सहकारिता, पशुपालन, मंडी व पंतनगर विश्वविद्यालय के समन्वय के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि किसान सम्मेलन में प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री भारत सरकार एवं सभी विभागों के लाभार्थी व प्रगतिशील किसान प्रतिभाग करेंगे।

मा0 मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पंतनगर विश्वविद्यालय स्टेडियम का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाया जाएगा कृषक सम्मेलन में 25 से 30 हजार लोग प्रतिभागी करेंगे। कृषक सम्मलेन में वृहद विभागीय प्रदर्शिनी भी लगाई जायेगी। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कृषक सम्मेलन में 25 सालों की उपलब्धियॉं व अगले 25 सालों का रोड़ मैप बताया जाने के निर्देश सचिव कृषि ने अधिकारियों को दिये।

बैठक में सचिव कृषि डा0 सुरेन्द्र नारायण पांडे, सचिव ग्राम्य विकास धीरज गर्ब्याल, कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय डा0 मनमोहन सिंह चौहान, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंणीकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय के डैम वी0एस0 चलाल, वित्त नियंत्रक आभा गर्खाल, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, उपनिदेशक मंडी निर्मला बिष्ट सहित कृषि, उद्यान, मत्स्य, डेरी, सहकारिता, पशुपालन, मंडी व पंतनगर विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद थे।

 

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

रुद्रपुर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नगर के विभिन्न छठ पूजा स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ सूर्य उपासना और पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धालुओं से भेंट कर मातृशक्ति से आशीर्वाद लिया

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख  करीब ₹8 लाख की अफीम के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार थाना गदरपुर पुलिस व एसटीएफ कुमाऊं यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता