दिनेशपुर । जर्जर गदरपुर मटकोटा मार्ग को लेकर वाहन चालकों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जल्द मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है ।

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

दिनेशपुर । जर्जर गदरपुर मटकोटा मार्ग को लेकर वाहन चालकों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर जल्द मार्ग को दुरुस्त करने की मांग की है । इस दौरान उन्होंने बताया मार्ग पर बने खड्डों से उनके वाहन को खासा नुकसान हो रहा है । साथ ही मार्ग से गुजरने वालों को दुर्घटनाओं का भय बना रहता है ।
ज्ञात हो पिछले लंबे समय से गदरपुर मटकोटा राज्यमार्ग पूर्ण रूप से छतिग्रस्त हो चुका है । मार्ग पर जगह जगह विशालकाय खड्डे बने हुए हैं । जिससे आये दिन लोग दुर्घटनाओं का खिकार होकर चोटिल हो रहे हैं । रविवार को मैजिक व टैम्पो चालको ने मटकोटा मार्ग पर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । उन्होंने मार्ग के खस्ताहाल होने पर लोक निर्माण विभाग के साथ साथ सिडकुल प्रशासन के खिलाफ जमकर गुबार निकाला । उन्होंने मार्ग को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है । सुभाष विश्वास , भुवन मंडल , चम्पक विश्वास , मोहन विश्वास , अनिमेष , प्रभाष बैरागी , शिबू मंडल , अनूप मंडल , प्रदीप ढाली , सौरभ विश्वास , दिवेश , प्रणव शील सहित तमाम वाहन चालकों ने प्रदर्शन किया ।

More From Author

सिडकुल की नेस्ले कंपनी में श्रमिक खुशाल सिंह रावत की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई जिसकी सूचना पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को मिली

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के दिशा निर्देश पर जनपद में मालों के निस्तारण हेतु चलाये गए