रूद्रपुर। नगर निगम में मेयर रामपाल सिंह और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

रूद्रपुर। नगर निगम में मेयर रामपाल सिंह और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मेयर रामपाल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, मुख्य नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल सहित पार्षदों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए पर्यावरण मित्रें को वस्त्र और मिष्ठान वितरित किया।

इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। जी-20 के सफल आयोजन के बाद उत्तराखण्ड की पहचान और देश में ही नहीं बल्कि पूरी पूरी दुनिया में बढ़ गयी है। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा है। जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करके सीएम ने जनता के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी है। सीएम धामी आज जन जन के प्रिय बन चुके हैं।

भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जैसे युवा और उर्जावान मुख्यमंत्री मिलना उत्तराखण्डवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। सीएम धामी ने अपनी अलग कार्यशैली से उत्तराखण्ड को विकास की नई उंचाईयों पर ले जाने का काम किया है। मुख्यमंत्री की कार्यशैली के कायल स्वयं प्रधानमंत्री मोदी भी हैं। इसीलिए सीएम धामी को केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है जिससे उत्तराखण्ड आज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर पार्षद विधान राय प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान, भुवन गुप्ता निमित्त शर्मा बबलू सागर, जितेंद्र यादव डॉ राकेश सिंह, सुनील ठुकराल जीके शर्मा राहुल कोली, शिवकुमार शिबू, मुकेश राजोरिया सुनील कुमार रणजीत सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे

More From Author

लव जिहादी को दिया जा रहा संरक्षणः विकास शर्मा  महापौर ने गूलरभोज प्रकरण पर दी तीखी प्रतिक्रिया कहा- दूसरे समुदाय का युवक नेताओं के इशारे पर लगा रहा झूठे आरोप

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

माननीय मुख्यमंत्री   पुस्कर सिंह धामी जी के 48वें में जन्मदिन के अवसर पर कोली समाज के प्रदेश अध्यक्ष हिम्मतराम कोली नामित पार्षद राजकुमार कोली के नेतृत्व में कोली समाज के लोगों ने दुर्गा मंदिर रम्पुरा में 48 दीप प्रज्वलित कर मां दुर्गा से मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की कामना की !

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिन युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *