दिव्यांगों को तीन ट्राईसाईकिल वितरण की l

Spread the love

दिव्यांगों को तीन ट्राईसाईकिल वितरण की l

बाजपुर।मधुबन कार्यालय में यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर दीदी संकल्प सेवा समिति व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा जोशी के द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के द्वारा जोगिंदर हेमराज सुरेश को ट्राई साइकिल व 18 निर्धन महिलाओं को राशन की किट वितरित की गई इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उमा जोशी ने हमारे मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई महिलाओं के लिए जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के जन्मदिन को समस्त मातृ शक्ति के द्वारा पूरे जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा उनके लिए मंदिरों में कीर्तन पूजा अर्चना कर उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की जाएगी इस मौके पर नोडल अधिकारी डीडीआरसी उधम सिंह नगर सतीश कुमार चौहान ने समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया दिव्यांग जन अधिकार अधिनियम 2016 के बारे में सभी को जागरूक किया इस मौके पर मीनाक्षी चौहान मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान,विकास गुप्ता,बबली,निशा, उर्मिला,उमेश ,सुधांशु,विमला आदि महिलाएं उपस्थित रही सभी ने अंत में केक काटकर माननीय पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की।

More From Author

रूद्रपुर। जिला मुख्यालय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की बद्हाल व्यवस्थाओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने सिटी क्लब के पास से गिरफ्तार

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

पुलिस ने शराब के ज़खीरे के साथ दो व्यक्तियों के गिरफ्तार

जनपद उधम सिंह नगर के मुख्यालय स्थित कोतवाली रुद्रपुर अंतर्गत रम्पुरा क्षेत्र में युवक पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *