जनता का रूझान अभी भी पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी सरकार के पक्ष में…राम महरोत्रा

जनता का रूझान अभी भी पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी सरकार के पक्ष में…राम महरोत्रा

काशीपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता/पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने कहा है किबागेश्वर विधान सभा उप चुनाव में जनता ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को जिता कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पास कर दिया है। तमाम कोशिशों के बाद भी कांग्रेस कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई। उन्होंने कहा कि जनता का रूझान अभी भी पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी सरकार के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटें भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भी केन्द्र में भाजपा की सरकार बनेगी।
भाजपा नेता ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंकी यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली पर बागेश्वर की जनता ने जीत की मुहर लगा दी। कांग्रेस के तमाम मुद्दे जनता ने नकार दिए और भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को विजयी बनाया। राम मेहरोत्रा ने कहा कि बागेश्वर के चुनाव परिणाम से यह साबित हो गया है कि हवा का रुख अभी भी भाजपा की ओर है। मुख्यमंत्री धामी के प्रति जनता का अगाध विश्वास है। चुनाव परिणाम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक कद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी अभेद्य रणनीति के चलते लोकसभा चुनाव में भी बेहतर परिणाम हासिल करेगी और उत्तराखंड की पांचों सीटें इस बार भी बहुमत से जीतेगी।

More From Author

Big Breking देहरादून आईपीएस अफसरों के हुए तबादले,कई जिलों के बदले पुलिस कप्तान

निर्माणाधीन आरओबी का कार्य करते समय रेलवे पटरी पर क्रेन गिरी, बड़ा हादसा होते होते टला