बाबा दीप सिंह जी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा  चैरिटेबल ब्लड बैंक रुद्रपुर के सहयोग से आवास विकास किच्छा में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शुभारंभ किया।

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

बाबा दीप सिंह जी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा  चैरिटेबल ब्लड बैंक रुद्रपुर के सहयोग से आवास विकास किच्छा में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में युवाओं ने मुख्य भूमिका निभाते हुए रक्तदान किया।
शुभारंभ अवसर पर उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हम जो रक्तदान करते हैं वह किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करता है यह उनके स्वास्थ्य की स्थिति को बेहतर बनाता है और उन्हें उनकी गंभीर स्थिति से उबरने में मदद करता है। रक्तदान न केवल उस विशिष्ट व्यक्ति की मदद करता है बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदार भाव में भी योगदान देता है। कहा कि लोगों द्वारा रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। कहा कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरूरतमंद की मदद हो सकेगी। शिविर में 69 लोगो ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने रक्तदान शिविर आयोजक बाबा दीप सिंह जी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक गौरव सिंह, ब्लड मोटीवेटर गगनदीप सिंह व विशाल गुप्ता के सामाजिक कार्यों में सहयोग की प्रशंसा की। शिविर में रूद्रपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक से डा0 सत्यम शर्मा व उनकी टीम ने सभी युवाओं का ब्लड ग्रुप जांचकर ब्लड की सेवा ली। इस दौरान सचिन पवार, दिव्यांशु, चेतन गंगवार, हरीश कोहली, करण चौधरी, दानिश अहमद, प्रथम, मोहम्मद फहीम, विपिन, तौसीफ, अमृत पाल, फारूक, रवि, गोलू, हैप्पी, जग्गू पंडित, आजम, मुकेश समेत सैकड़ो युवा उपस्थित थे।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

छात्रा शैली शरण बनीं जज, पाई 52वीं रैंक, किया क्षेत्र व जिले का नाम रोशन,पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्प देकर वह स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

ओरिसन पब्लिक स्कूल कुंडेश्वरी काशीपुर के प्रांगण में बच्चों ने मनाया शिक्षक दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *