राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशीपुर द्वारा रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया

Spread the love

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशीपुर द्वारा रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया

काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशीपुर द्वारा रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन श्री रामलीला ग्रांउड में किया गया जिसमें नगर के विभिन्न स्थान से स्वयंसेवक परिवार एकत्रित हुए।
इस दौरान मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई बहन के प्रेम के प्रतीक के साथ-साथ सामाजिक समरसता का त्यौहार है। भारत में वर्ष भर में अनेक त्यौहार बनाए जाते हैं जिसमे से संघ छह उत्सव मनाता है, जिनमें से रक्षाबंधन भी एक है। रक्षाबंधन उत्सव सर्व समाज को एक साथ जोड़ने का एक बड़ा उत्सव है। महानगर प्रचार प्रमुख आकाश गर्ग ने बताया इस अवसर पर उपस्थित माता बहनों द्वारा अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक बेरी व जिला प्रचारक सौरभ व अन्य स्वयंसेवकों को रक्षा सूत्र बांधा गया। इस अवसर पर महापौर उषा चौधरी, जिला प्रचारक सौरभ, नगर प्रचारक अभिषेक, जिला संचालक हरीश सक्सेना, राजीव कौशिक, डॉ. अक्षय, आदर्श चौधरी, मुकेश, सुरेन्द्र जीना, अजय अग्रवाल, अरविंद राव, प्रेम सिंह, गोकुल, रूपेंद्र बग्गा, सुमित, अमित, अमित मित्तल, वीरेंद्र चौहान, एडवोकेट मयंक चौहान, सुसील शर्मा, विनीत चौधरी, वरुण शेरावत, राजा सि(ू, अभिषेक गोयल, पुष्कर बिष्ट, महेश, पीयूष, लवेंदर, संजय, वेद प्रकाश विद्यार्थी, मयंक अग्रवाल, उत्कर्ष वर्मा, विकास शर्मा, आशीष शर्मा, सुरेंद्र कोठारी, योगेंद्र शर्मा, अनिल, सीमा चौहान, मंजू यादव, रितु नागर आदि मौजूद रहे।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

9 सितंबर को हो राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

शैल सांस्कृतिक समिति (शैल परिषद) रूद्रपुर के तत्वाधान में रक्षाबंधन पर्व शैल परिसर में धूमधाम से मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *