आबकारी विभाग ने पकड़ा शराब का जखीरा,100 पेटी पव्वा RACE 7 अंग्रजी शराब पकड़ी गई

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार रुद्रपुर

आबकारी विभाग ने पकड़ा शराब का जखीरा,100 पेटी पव्वा RACE 7 अंग्रजी शराब पकड़ी गई

रुद्रपुर। उत्तराखंड को नशा मुक्त करना है पुलिस की पहली प्राथमिकता के आधार पर आबकारी विभाग ने पकड़ा शराब का जखीरा बता दे की आबकारी विभाग की कार्यवाही से 100 पेटी पव्वा RACE 7 अंग्रजी शराब पकड़ी गई। बीते मंगल वार को रात लगभग 10.15 पर मुखबिर खास की सूचना के आधार पर जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा के निर्देश में तथा सहायक आबकारी आयुक्त परवर्तन दल पन्ना लाल के सहयोग से आबकारी विभाग जनपद उधम सिंह नगर की दबिश टीम द्वारा गदरपुर के पास स्थित मोतीपुर गांव को संदिग्ध अवस्था में जाता हुआ एक ट्रैक्टर जिसमें एक ट्राली जो गन्ने के अगोला लिए जा रही थी तो उसको चेकिंग के उद्देश्य से रोका गया तो उसका ड्राइवर टीम को देखकर सकपकाने लगा जब टीम ट्राली की तलाशी में मशरूफ थी तो वह अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गया ट्राली की तलाशी लेने पर उसमें से निम्न मात्रा में मदिरा की बरामदगी की गई – जो की ट्रैक्टर में मिली ब्रांड -RACE 7 अंग्रजी शराब जिसकी संख्या थी -100 पेटी पव्वा सभी मदिरा For sale in haryana की है । बतया जा रहा है की शराब का बाजार मूल्य लगभग 6.50 लाख है ।जब्त की गई ट्रैक्टर ट्राली के स्वामित्व के संबंध में जानकारी ली जा रही है । अवैध मदिरा तस्करी के संबंध में उक्त पर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी है।

More From Author

रुद्रपुर। देवभूमि रक्षा अभियान के संस्थापक एवं विख्यात संत स्वामी दर्शन भारती महाराज के रुद्रपुर पहुंचने पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल चौक पर उनका जोरदार स्वागत किया।

रुद्रपुर में बारावफात के अवसर पर सर्वधर्म एवं सर्वसमाज के युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सद्भावना की मिसाल पेश की। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने एकजुट होकर जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से अभिनंदन किया और एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पुष्प वर्षा के दौरान माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर नजर आया। युवाओं के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

सज्जन कुमार के महिमामंडन पर कांग्रेस के खिलाफ सिख समाज व भाजपा का दिखा भारी आक्रोश, रुद्रपुर में फूंका कांग्रेस पार्टी का पुतला कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से कि माफ़ी की मांग

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य प्रीति आर्या के

भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते के त्योहार रक्षा बंधन की आप सबको बधाई रिपोर्टर राजीव कुमार ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *