ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में डबल मर्डर के शातिर अपराधी को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

रिपोर्टर…राजीव गौड़ रुद्रपुर

ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में डबल मर्डर के शातिर अपराधी को उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दंपति का नृशंस हत्याकाण्ड व बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला करने वाले फरार शातिर ईनामी अपराधी जगदीश उर्फ़ राजकमल को किया गिरफ्तार।

प्रेम प्रसंग के चलते की गयी थी दंपत्ति की हत्या, बचाव करने आई बुजुर्ग महिला को भी बनाया निशाना

05 राज्यो मे सुरागरसी पतारसी, करीब 1200 सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, इलैक्ट्रानिक सर्विलान्स, डाग स्क्वावड व फोरेन्सिक सांइस की सहायता से पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

अभियुक्त जगदीश उर्फ़ राजकमल पर 25000 का इनाम किया गया था घोषित।

दिनांक 03.08.23 को वादिनी श्रीमति रुपाली पत्नी संजय निवासी सुभाष कालोनी कोतवाली रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर ने मय अपने पति संजय के उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर बाबत दिनांक 03.08.23 को उसकी माँ गोरी मंडल के घर वार्ड न0-07 शिव नगर थाना ट्रांजिट कैम्प उधम सिंह नगर में पूर्व में उनके पड़ोसी के मकान में रहने वाले किरायेदार राज द्वारा रात्रि में उनके घर के गेट पर लगे चैन को काटकर अन्दर घुसकर उसकी बहन सोनाली व बहन के पति संजय की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर तथा उसकी माँ गोरी मण्डल पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर मौके से भाग जाने के सम्बन्ध में थाना ट्राजिट कैम्प पर मु0 FIR NO-224/23 धारा 457/302/307 IPC बनाम राज अभियोग पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक सुन्दरम शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना ट्राजिट कैम्प द्वारा स्वंय ग्रहण की गयी।
उपरोक्त जघन्य अपराध के अति शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त जगदीश उर्फ राजकमल उर्फ राज की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिंह नगर के निकट पर्यवेक्षण व पुलिस अधीक्षक अपराध एंव यातायात, पुलिस अधीक्षक नगर क्षेत्राधिकारी नगर महोदया, श्रीमान क्षेत्राधिकारी पन्तनगर महोदय के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में 07 टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा 05 राज्यो उत्तराखण्ड उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में जाकर सुरागरसी पतारसी कर लगभग 1200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गयी, डाग स्क्कावड व विधि विज्ञान प्रयोगशाला रुद्रपुर की टीमो की सहायता तथा इलेक्ट्रानिक सर्विलान्स व सोशल मिडिया के माध्यम से अभियुक्त जगदीश उर्फ राजकमल उर्फ राज की पृष्ठभूमि की बाराकी से जांच कर तलाश की गयी अभियुक्त लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये अपने ठिकाने निरन्तर बदल रहा था । अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा अभियुक्त पर 25000/- का ईनाम घोषित किया गया । आज दिनांक 09.08.23 को गठित पुलिस टीमो द्वारा अभियुक्त जगदीश उर्फ राजकमल पुत्र प्रहलाद रामपुर अनावा तहसील व थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर उ०प्र० उम्र 32 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर रामपुर से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को मा० न्यायालय पेश किया जायेगा ।
घटना का आशय अभियुक्त से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की तो बताया कि मैं कुछ वर्ष पूर्व शिवनगर ट्रांजिट कैम्प में सोनाली के घर के सामने मिश्री लाल के घर पर किराये पर रहता था और मन ही मन उससे प्रेम करने लगा, और उसे अपनी पत्नी मानने लगा था, परन्तु सोनाली ने कभी मुझे भाव नहीं दिया जिससे परेशान होकर मैने मन ही मन सोनाली और उसके पति संजय यादव को जान से मारने की योजना बनाई, तथा इनको मारने के लिये कापा खरीदा था उसी से मैने उनकी हत्या कि थी क्योंकि मैने मन में ठान लिया था कि सोनाली मेरी नही हुयी तो किसी नहीं हो सकती, मैने सुनियोजित तरीके से योजना बनाकर दिनांक 2/3 अगस्त 2023 की रात्रि में सोनाली व उसके पति संजय यादव को वार्ड 07 शिवनगर उन्ही के घर में घुसकर गले व शरीर में कापे से वार कर हत्या कर दी। घर से भागते समय घर में ही मौजूद सोनाली की मां व उसके बेटे जय ने मुझे पकड़ने की कोशिश की तो जय को धक्का देकर और उसकी मां को भी कापे से वार कर घायल कर वहां से भाग गया।

बरामदगी माल
1. हत्या में प्रयुक्त कापा
2. एक पारदर्शी प्लास्टिक डिब्बे में एक मोबाइल व 650 रुपये

गिरफ्तार अभियुक्त
1. जगदीश उर्फ राजकमल पुत्र प्रहलाद निवासी अनावा तहसील व थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर उ0प्र0 उम्र 32वर्ष

More From Author

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता       मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार

*रुद्रपुर मे कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने थामा भाजपा का दामन प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने देहरादून भाजपा कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा की मौजूदगी दिलाई सदस्यता* *मीना शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर जताया आभार* रुद्रपुर। रुद्रपुर की राजनीति मे बढ़ा उलटफेर कांग्रेस का हाथ झटक मीना ने थामा भाजपा का दामन । आपको बता दे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा संग पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा व अनिल शर्मा देहरादून भाजपा मुख्यालय पहुंचे। जहाँ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विधायक शिव अरोरा की उपस्थिति मे कांग्रेस की कद्दावर नेता मीना शर्मा को पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। वही भाजपा मे शामिल हुई मीना शर्मा अनिल शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को गदा भेट कर उनका अभिवादन किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष व पूर्व रुद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी मीना शर्मा ने कहा वर्षो कांग्रेस की सेवा महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकिन अनेको दायित्वों को निर्वहन किया मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाये गये नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अन्तर्गत महिला को संसद 33% आरक्षण के बिल का विरोध करना कांग्रेस के महिला के प्रति दोहरे चरित्र को दिखाता है एक और लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का नारा देती है दूसरी और नारी शक्ति वंदन का विरोध देश की प्रत्येक महिला का अपमान है कांग्रेस के पास ना नेता ना नियति और उन्होंने कहाँ जहाँ रुद्रपुर मे पूर्व विधायक द्वारा जिस प्रकार से वायरल ऑडियो के माध्यम घटिया भाषा का उपयोग कर अभद्रता की जो एक महिला कभी बर्दाश्त नहीं कर सकती मगर कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक को गले लगाने का कार्य किया यह दर्शाता है कांग्रेस पार्टी अपनी हीं महिला नेत्री के साथ नहीं खड़ी हुई तो ऐसी पार्टी को नारी सम्मान की बात करने व नारी को उस पार्टी मे कोई सम्मान मिले इसकी कोई उम्मीद नहीं। भारतीय जनता पार्टी परिवार मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व मे शामिल हुई है, वह भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। रुद्रपुर मे विधायक शिव अरोरा के हाथों को मजबूत करते हुऐ आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव मे फिर से रुद्रपुर मे कमल का फूल और प्रदेश मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने मे रुद्रपुर सहित पार्टी जहाँ पार्टी आदेश करेगी वह पूरे समर्पण भाव से कार्य करेगी। वही मीना शर्मा ने भाजपा मे शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मे विधायक शिव अरोरा संग पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करने पहुंची और गदा भेट कर उनका आभार जताया। मीना शर्मा ने बोला आगे भी बड़ी संख्या मे लोग कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले है वह पुरा रुद्रपुर भ्रमण कर कांग्रेस के कथनी व करनी के खिलाफ प्रवास कर लोगो को जगरूक करने का कार्य करेगी जनता का भविष्य भाजपा राज मे सुरक्षित है और देश व प्रदेश के विकास की रफ़्तार भाजपा राज मे सम्भव हो पायी है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रसार घर घर जाकर करेगी। इस दौरान रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कांग्रेस डूबता जहाज है जहाँ आये दिन कांग्रेस से लोगो का मोह भग होता जा रहा है। उन्होंने कहा वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीना शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के समक्ष भाजपा की सदस्यता लीं है निश्चित रूप से उनके अनुभव और उनकी महिलाओ मे पकड़ का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा साथ हीं आगे भी कई बड़े चेहरे रुद्रपुर मे कांग्रेस का हाथ झटकने वाले है। विधायक शिव अरोरा ने मीना शर्मा का भाजपा परिवार मे स्वागत किया साथ हीं विधायक बोले अब कांग्रेस रुद्रपुर मे ऐसे नेताओं के भरोसे है जो महिलाओ के प्रति केसी सोच रखते है यह रुद्रपुर जानता है कई ऑडियो वीडियो के माध्यम से लोगो ने उन नेता के घटिया सोच को देखा है आने वाले चुनाव मे कांग्रेस रुद्रपुर मे साफ हो जायेगी तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा मे शामिल होने वाले अनिल शर्मा, संजीव रस्तोगी महानगर सेवा दल अध्यक्ष, सुमित राय कांग्रेस नगर सचिव, दिनेश मौर्य महामंत्री कांग्रेस कमेटी, रामप्रसाद पूर्व अध्यक्ष एससी प्रकोष्ठ, पूनम गुप्ता महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, अंजू जैन, सरोज रानी, श्वेता शर्मा महामंत्री नगर महिला कांग्रेस, सुदर्शन शर्मा आदि ने भाजपा की सदस्यता लीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, प्रदेश महामंत्री दीप्ती भरद्वाज, के पी राठी सहित अन्य लोग पार्टी कार्यालय देहरादून मे मौजूद रहें।

अगस्त क्रांति दिवस अवसर पर नारायणपुर तिराहा पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को किया नमन,,पूर्व विधायक शुक्ला द्वारा सेनानियों को किया गया सम्मानित

नवीन सत्र 2023-24 के विद्यार्थीयों के लिए एस सी गुड़िया आईएमटी में ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *