माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया State of the Art, SMART, पुलिस कंट्रोल रूम काशीपुर का लोकार्पण 

Spread the love

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया State of the Art, SMART, पुलिस कंट्रोल रूम काशीपुर का लोकार्पण

आज दिनांक 22/07/23 को उच्चीकृत, State of the Art, SMART, पुलिस कंट्रोल रूम काशीपुर का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया।

काशीपुर कंट्रोल रूम में आधुनिक तकनीक के संचार उपकरण व वीडियो सर्विलांस हेतु टच स्क्रीन वाली वीडियो वॉल लगाई गई है, इसमें वर्तमान में काशीपुर सैक्टर के 200 से अधिक CCTV कैमरे जुड़े है ।

इस कंट्रोल रूम के माध्यम से विभिन्न अपराधों विशेष रूप से चोरी, टप्पेबाजी, मोबाइल झपटने जैसी घटनाओं के अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी l इससे नगर क्षेत्र में होने वाले जुलूस, धरना प्रदर्शन एवं यातायात नियंत्रण पर प्रभावी मदद मिलेगी l

यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्यवाही भी वीडियो सर्विलांस के माध्यम से इस कंट्रोल रूम द्वारा किया जायेगा।

इस दौरान माननीय विधायक श्री त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाधिकारी श्री उदयराज सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टि.सि. , पुलिस अधीक्षक काशीपुर श्री अभय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक संचार आर0 डी0 मठपाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

इस कंट्रोल रूम के निर्माण व विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन करने में माननीय विधायक काशीपुर श्री त्रिलोक सिंह चीमा तथा स्थानीय औद्योगिक इकाई यथा काशी विश्वनाथ टेक्सटाइल सीसा डिटर्जेंट नैनी पेपर मिल बांके गोयंका पशुपति इंडस्ट्रीज एवं KGCCI द्वारा सहयोग प्रदान किया गया l

More From Author

भूरारानी – शांति बिहार -छतरपुर 5 किलोमीटर मार्ग हेतु 2.47 करोड़ धनराशि स्वीकृत होने पर शांति बिहार व आस पास के क्षेत्रों मे विधायक शिव अरोरा का हुआ जोरदार स्वागत, डिवाइन कॉलोनी मे लोगो ने विधायक को लड्डूओ मे तोला विधायक बोले 12-15 वर्ष बाद लोगो को मिलेगी जर्जर सड़क से निजाद, जल्द होगा कार्य आरम्भ

रुद्रपुर । छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। देर रात अचानक सीने में दर्द उठने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

महापौर की पहल से विश्वकर्मा मार्केट के व्यापारियों को मिली राहत  डीएम से वार्ता के बाद दुकानों को हटाने के लिए मिला एक सप्ताह का समय  नगर निगम करेगा पुनर्वास और नई दुकानों का आवंटन

भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में जल्द ही ‘‘उत्तराखण्ड सेल’’ स्थापित होगी।

लाल कुआं से दीपक जोशी ने ली भाईचारा एकता मंच की सदस्यता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *