मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया वृक्षारोपण

Spread the love

 

– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने आम की पूषा श्रेष्ठ प्रजाति का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में प्रदेश में सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभागों के माध्यम से व्यापक स्तर से वृक्षारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा जल संरक्षण एवं जल धाराओं के पुनर्जीवन की दिशा में राज्य में अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश में जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आने का अहवाहन किया गया है। राज्य में इस दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य में 1200 से अधिक अमृत सरोवर बनाए गए हैं। इस दिशा में आगे भी लगातार कार्य होंगे।

हरेला पर्व के अवसर पर गीता पुष्कर धामी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए गए हैं।

More From Author

रूद्रपुर। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद जनसभा स्थल के शुद्धीकरण और हवन किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर सामाजिक समरसता यात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराया।

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान जारी, एक अभियुक्त 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार

उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षा सरदार पटेल पार्क में छायादार एवं फलदार पौधा रोपण कर स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *