Today: Friday, December 19 2025

चंद्रयान की सफलता को ऋषिकेश में हुआ गंगा आरती का आयोजन, महिलाओं ने बनाया इसे खास

Spread the love

चंद्रयान की सफलता को ऋषिकेश में हुआ गंगा आरती का आयोजन, महिलाओं ने बनाया इसे खास

Chandrayaan 3 Launch Updates चंद्रयान तीन श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे लांच किया जाएगा। इस चंद्रयान मिशन से भारत चांद की सतह पर यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा। जिसकी सफलता के लिए ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की गंगा आरती में पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर चंद्रयान तीन की सफलता की कामना की गई।

Chandrayaan-3 Launch: चंद्रयान की सफलता को समर्पित महिला गंगा आरती

ऋषिकेश : ISRO Chandrayaan-3 Mission: ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट की गंगा आरती में पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पूजन-अर्चना कर चंद्रयान तीन की सफलता की कामना की। चंद्रयान तीन श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को दोपहर 2.35 बजे लांच किया जाएगा।

गंगा तट पर गुरुवार शाम चंद्रयान के सफल लैंडिंग के लिए विशेष गंगा आरती हुई। इस अवसर पर चंद्रयान तीन के चेयरमैन एस सोमनाथ एवं उनकी टीम के दीर्घायु व स्वस्थता की भी कामना मां गंगा से की गई।

चांद की सतह पर यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा भारत

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी ने कहा कि भारत की चंद्रयान तीन की सफलता गौरव गाथा लिखा जाएगा। चंद्रयान मिशन से भारत चांद की सतह पर यान उतारने वाला चौथा देश बन जाएगा।

गंगा आरती करने वालों में महिला गंगा आरती में मुख्य डा. ज्योति शर्मा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विशाल भट्ट, वंदना, रीता, मंजू, आशा, रेशमा नेगी और गायत्री, गंगा दास आदि शामिल थे।

सभी तैयारियां पूरी

चंद्रयान-3 को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर चुका है। भारत की निगाहें इतिहास रचने पर टिकी होंगी। आज दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से रवाना किया जाएगा। दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई हैं।

यहां होगा लॉन्चिंग का लाइव प्रसारण

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा, दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।

भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में मिशन की कामयाबी के लिए मन्नत मांगी

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मिशन की सफलता के लिए गुरुवार को श्रीहरिकोटा के निकट सुल्लुरपेटा में श्री चेंगलम्मा परमेश्वरिनी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके अलावा, इसरो के वैज्ञानिकों की एक टीम ने गुरुवार सुबह पास के तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में मिशन की कामयाबी के लिए मन्नत मांगी।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर आज, शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित हुए PM Modi, नेपोलियन बोनापार्ट से जुड़ा Legion of Honour का इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *