सेव के सीएसआर फंड से बदल रही अल्मोड़ा के युवाओं की तस्वीर

Spread the love

सेव के सीएसआर फंड से बदल रही अल्मोड़ा के युवाओं की तस्वीर

वित्तीय समायोजन क्षेत्र की कंपनी सेव सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड और यंग ड्रीमर्स फाउंडेशन के बीच एक समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुआ है। इस समझौतेका मूल उद्देश्य उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के युवाओं को खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और छात्रवृत्ति जैसी बुनियादी सुविधाओं में मदद करना है।

समझौतेके मुताबिक ग्रुप कंपनी अपने कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) फंडके तहत यंग ड्रीमर्स फाउंडेशन को सालाना 25 लाख रुपये प्रदान करेगी। फाउंडेशन द्वारा सीएसआर फंड का उपयोग अल्मोड़ा के स्थानीय युवाओं के लिए आजीविका सृजन, शिक्षा और खेल से जुड़ी गतिविधियों के लिए किया जाएगा। इन गतिविधियों में खेल के उपकरण उपलब्ध कराना, ट्रेनर की सुविधा उपलब्ध कराना, स्कूल के पास में ही खेल के मैदान की व्यवस्था करना, खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना और पढ़ाई से संबंधित स्टेशनरी प्रदान करना शामिल है।

इस परियोजना का उद्देश्य नवोदित खिलाड़ियों का समर्थन करना, आवश्यक बुनियादी ढाँचा और संसाधन प्रदान करके सर्वांगीण विकास करना है।जानकारी के लिए बता दें कि इस परियोजना के लाभार्थी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं, जिसमें राज्य स्तर तक की खेल प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करना भी शामिल है। इस विषय पर सेव ग्रुप की ओर से सीएसआर निदेशक अजय कुमार सिन्हा कहते हैं, ‘हमारी संस्था का लक्ष्य वित्तीय समायोजन करना है और हम अपने सीएस आर फंड के माध्यम से समाज के वंचित बच्चों के उत्थान का प्रयास कर रहे हैं।’

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

सीएम ने पंचायतीराज और ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा की अधिकारियों प्रस्ताव जल्द केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए 

देखे वीडियो : डीएम उदय राज सिंह ने की मौसम विभाग के अधिकारियो के साथ की महत्वपूर्ण बैठक दिए आवश्यक निर्देश ,एसएसपी मंजुनाथ टीसी रहे मौजूद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *