पूर्व सांसद डा. महेन्द्र पाल सिंह का कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया

Spread the love

रूद्रपुर। पूर्व सांसद डा. महेन्द्र पाल सिंह का कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पूर्व सांसद महेन्द्र पाल बुधवार को महानगर कांग्रेस कार्यकारिणी की प्रथम सूची जारी करने के लिए यहां पहुंचे थे। उन्होंने महानगर कांग्रेस की पहली सूची जारी करते हुए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे।

 

इस अवसर पर डा- महेन्द्र पाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता का विश्वास को खो चुकी है इसीलिए झूठी उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए महाजन संपर्क अभियान का नाटक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने जनता को महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। आज महंगाई के चलते आम आदमी का जीना दुश्वार हो चुका है। बेरोजगार युवा आत्म हत्या को मजबूर हो रहा है। किसानों की हालत दयनीय है। व्यापारियों की दुकानें तोड़कर उन्हें बेसहारा छोड़ दिया गया है। अतिक्रमण के नाम पर गरीबों, किसानों और व्यापारियों को उजाड़कर सरकार ने हिटलरशाही का उदाहरण पेश किया है। मुख्यमंत्री पहले खुद गरीबों को उजाड़ने का आदेश देते हैं फिर खुद अपनी बात से मुकरकर इसका ठीकरा अधिकारियों के सिर पर फोड़ देते हैं।

 

महेन्द्र पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बिना अगर अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी तो फिर अब तक मनमानी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुयी। अगर सीएम की नियत साफ है तो उजाड़े गये लोगों का शीघ्र पुनर्वास किया जाये। डा- महेन्द्र पाल ने कहा कि भाजपा के नेता सिर्फ सत्ता के भूखे हैं उन्हें आम जनता के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखायेगी।

 

कार्यक्रम में डा- महेन्द्र पाल ने महानगर कांग्रेस की कार्यकारिणी की पहली सूची जारी करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। नव मनोनीत पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा एवं महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। महेन्द्र पाल ने कहा कि कार्यकारिणी में कर्मठ एवं जुझारू लोगों को जिम्मेवारी सौंपी गयी है। निश्चित ही इसका लाभ पार्टी को आगामी चुनाव में मिलेगा।

 

जिन्हें कार्यकारिणी में शामिल किया गया उनमें निम्नलिखित लोग शामिल हैं।

 

संरक्षक मण्डल-

तिलकराज बेहड़, हरभजन सिंह, गोपाल भसीन, हिमांशु गावा, बनारसी दास, अजय सिंह, अमरनाथ जैन, हरीश बावरा, लखविंदर सिंह बेदी, जाहिद रजा रिजवी, सुनील विश्वास, नसरीन कुरैशी, जीत सिंह चाचू, मीना शर्मा, राम स्वरूप भारती, देवेन्द्र शाही, ममता रानी, बाबू मंसूरी

 

महामंत्री-

सुनील आर्य, अर्जुन विश्वास, पवन गाबा पल्ली, उमा सरकार, नदीम खान

 

उपाध्यक्ष-

सतीश कुमार, अशोक मण्डल, राकेश कोली, फुदेना सहनी, आंगन लाल, ज्योति टम्टा, ललित पांडे, दीप्ती गर्ग, नन्हू पाल, निरोद अधिकारी, रियाज मोहम्मद, राधेश्याम बंसल, शिवपद सरकार, कुंवरपाल कोली, गोपाल यादव, अशोक चोपड़ा, गौरव गांधी, महावीर प्रसाद सरकैनिया, राजकुमार सिंह,

 

महानगर सचिव-

मर सिंह, अल्का पांडे, मधु सिकदार, रिक्की गुप्ता, शुभम रस्तौगी, जितेन्द्र कुमार, विधान सरकार, गब्ब्बर कोली, इकरार, ओमप्रकाश गंगवार, नवीन पंत, निसार खान, सुनीता आर्य, गोला इदरीश, नरेश सागर, रंजीत सिंह

 

इस अवसर पर संदीप चीमा, मोहन खेड़ा, सुनील आर्या, दिलीप अधिकारी, रामकृष्ण, संजीव रस्तौगी, फरीद मंसूरी, बाबू खान, सुभाष राव,सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, अमन जौहरी, सुभम रस्तौगी, मोहन भारद्वाज, राजेश कुामर, सुरेश यादव, हरिराम, ओमप्रकाश, मलखान यादव, जमील अहमद, छत्रपाल, अनिल साहनी, अमित मिश्रा, फैसल खान, अशोक चोपड़ा, रिजवान, नवाब अली, पवन गावा, शीला कक्कड़, फुदेना साहनी, उमा सरकार, पवन वर्मा, मान सिंह, रंजीत सिंह, विमल घरामी, खगोपति विश्वास, विधान सरकार, अशोक मंडल, रियाज मोहम्मद, जितेन्द्र कुमार, सुहेल खान, बिट्टू कुमार, रोहित वर्मा, संजय साहनी, लक्की, अमल साना, सुनील राठौर, गोपाल यादव, छत्रपाल सिंह,धर्मेन्द्र, असलम जावेद, रामस्वरूप भारती, बनारसी दास कोरी, दीपती गर्ग, ममता हालदार, उमा सरकार, प्रीति साना, सीमा, ज्योति टम्टा, परवीन खान, डिंपल कपूर, सपना गिल, प्रकाश शर्मा, कमल चुघ, देवेन्द्र शाही, मुकेश राजौरिया, महावीर प्रसाद, नवीन पंत, भारत मोहन, प्रेमपाल राठौर, वरूण चौधरी आसीम पाशा, राजकुमार, जमील अहमद आदि मौजूद थे।

More From Author

रुद्रपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत का जोरदार स्वागत 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी, युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलोत उर्फ बिट्टू चौहान का बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ सम्मानित किया। उनके सम्मान में भव्य स्वागत रैली भी निकाली गई, जो गल्ला मंडी खाटूश्याम से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार होते हुए भाजपा कार्यालय तक पहुंची। रैली में ढोल-नगाड़ों की थाप और सैकड़ों युवाओं ने कारों और बाइकों के साथ हिस्सा लिया। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, वहीं जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर कार्यक्रम को और भव्य रूप दिया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारे लगाकर उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष के स्वागत के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत की नियुक्ति युवा मोर्चा के संगठन को और मजबूत बनाएगी और युवाओं में सक्रियता बढ़ाएगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विपिन सिंह गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और संगठन नए उत्साह के साथ जन-जन तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाएंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि इस ताजपोशी से युवा मोर्चा में नई ऊर्जा का संचार होगा और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संगठन तैयार रहेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक दीप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, धीरेंद्र मिश्रा,कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला मंत्री अक्षय अरोरा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, महामंत्री जितेंद्र संधू, के के त्रिपाठी,रचित सिंह, सैकड़ो युवा साथी मौजूद रहे! 15 वर्षों बाद जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर डेढ़ दशक बाद विपिन सिंह गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 15 वर्ष पहले जिलाध्यक्ष पद पर वर्तमान महापौर विकास शर्मा ने कमान संभाली थी और विपरीत परिस्थितियों में युवा मोर्चा में नई ऊर्जा देने का काम किया था। विपिन सिंह गहलोत पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री के पद पर रह चुके हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी को उनसे संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की बड़ी उम्मीदें हैं।

कलश यात्रा में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पहुचे- सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।सनातन परंपराओं का संरक्षण और संवर्धन सभी की जिम्मेदारी है।

पुलिस ने अतिक्रमण व रोड किनारे खड़ी ठेलियों के विरुद्ध अभियान चलाया

मुख्यमंत्री ने एरोमा पार्क काशीपुर का भूमि पूजन कर प्लाटों का किया आवंटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *