मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंदिरा गांधी के समय में आपातकाल के दौरान जेल में बंद लोकतंत्र के सेनानियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंदिरा गांधी के समय में आपातकाल के दौरान जेल में बंद लोकतंत्र के सेनानियों को किया सम्मानित

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 48 साल पहले आपातकाल जो लगाया गया था तानाशाही इंदिरा सरकार द्वारा उस समय नैनीताल जेल में बंद लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया शॉल उड़ाकर व फूल देकर। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों से जेल में बंदी के दौरान उन्हें क्या-क्या यातनाएं मिलीं, उनके स्मरण सुने। लोकतंत्र सेनानियों के स्मरण सुनते हुए आंखे भर आईं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आपके त्याग तपस्या के कारण आज देश का लोकतंत्र जीवित है। आज से 48 साल पहले आप अपने व्यापार, नौकरी छोड़कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए खड़े हो गए यह एक बहुत ही अनुकरणीय उदाहरण है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, आरएसएस के विजय जुयाला, महेश चंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार एडवोकेट, गिरिश कांडपाल, आकाश गर्ग, योगराज पासी, डॉ. दूधनाथ मिश्रा, प्रेम बुलाकोटी, गोपाल कोचर, बाबूलाल गुप्ता, हयात सिंह मेहरा, राज कुमार टांक, सूरज प्रकाश, ओम प्रकाश ठुकराल आदि उपस्थित थे।

More From Author

छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएंपूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने समस्त क्षेत्रवासियों को लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं प्रकृति के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कामना की कि छठी मैया और सूर्य देव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।जय छठी मैया!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर महोदय के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प के नेतृत्व में

‘मेरे मरने की वजह मेरी पत्‍नी; दस बार घर छोड़कर जा चुकी; पैसे मेरे जींस में रखे हैं, अंतिम संस्कार हो जाएगा’

पुलिस ने अतिक्रमण व रोड किनारे खड़ी ठेलियों के विरुद्ध अभियान चलाया