जिलाधिकारी यगुल किशोर पन्त ने जनपद में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चल रहे कार्यों की जिला कार्यालय सभागार में गहनता से समीक्षा की

रूद्रपुर  । शुक्रवार को जिलाधिकारी यगुल किशोर पन्त ने जनपद में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चल रहे कार्यों की जिला कार्यालय सभागार में गहनता से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने माहवार धीमी प्रगति पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कार्यों में धीमी प्रगति पर अधिशासी अभियंता जल संस्थान रामनगर का वेतन रोकने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए स्पष्ट निर्देश दिये कि योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता से पूर्ण किया जाये। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन कार्यों के लिए जल संस्थान की ओर से अधिशासी अभियंता तरूण शर्मा को तथा पेयजलन निगम की ओर से अधिशासी अभियंता मृदुला सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया।

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पहले पानी पहुॅचाया जाये और बाद में बिल। जिलाधिकारी ने पेयजल बिल तैयार करने के बारे में भी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश अभियंताओ को दिये। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पानी की टंकी किसी भी गलत एवं विवादित स्थान पर न बनाई जाये। उन्होंने विलेज वॉटर एण्ड सैनिटेशन कमेटियों को भी संक्रिय रखने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत समय-समय पर थर्ड पार्टी परीक्षण एवं जांच कराने तथा जांच आख्या कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश परियोजना निदेशक जिला जल एवं स्वच्छता मिशन को दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण हिमांशु जोशी, अधिशासी अभियंता रामनगर मनोज गंगवार, अधिशासी अभियंता अजय कुमार, तरूण शर्मा, ज्योति पालनी, परियोजना निदेशक जिला जल एवं स्वच्छता मिशन पद्मेन्द्र भण्डारी आदि उपस्थित थे।

 

More From Author

छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएंपूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने समस्त क्षेत्रवासियों को लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं प्रकृति के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कामना की कि छठी मैया और सूर्य देव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे।जय छठी मैया!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध और अपराधियो के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देशानुसार में पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक अपराध /यातायात एंव क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर महोदय के दिशा-निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ट्राजिट कैम्प के नेतृत्व में

विधायक शिव अरोरा ने एनएच 74 फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड के पुनः निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर किया शुभारंभ

एस सी गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थियों ने किया फ्लेक्सी टफ का औद्योगिक भ्रमण।