संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बुजुर्ग का शव पड़ा मिला

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बुजुर्ग का शव पड़ा मिला

काशीपुर। घर के अंदर एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घर पर काम करने आई महिला की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंचल छाबड़ा (66) आवास विकास की पुष्प विहार कालोनी में अकेले रहते थे। उनकी दो पुत्रियां व एक पुत्रा शहर से बाहर रहते हैं। आज प्रातः घर में काम करने वाली महिला जब काम करने आई तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खोलकर देखा को चंचल छाबड़ा मृत अवस्था में बेड पर पड़े थे। पुलिस ने शवको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। साथ ही मृतक के पुत्र-पुत्रियों को सूचना दी। पुलिस को घटना स्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More From Author

कुंडा थाना पुलिस ने तमंचा- कारतूस समेत एक युवक को किया गिरफ्तार

श्रीराम संस्थान में G20 एवं आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन