प्रदेश भर में चल रहे अतिक्रमण अभियान के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी,,किच्छा में गरजे कांग्रेसी

Spread the love

रिपोर्टर राजीव कुमार गौड़ रुद्रपुर

प्रदेश भर में चल रहे अतिक्रमण अभियान के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी,,किच्छा में गरजे कांग्रेसी

किच्छा। प्रदेश भर में चल रहे अतिक्रमण अभियान के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है है। जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में किच्छा तहसील में अतिक्रमण चिन्हित किये जाने को लेकर विरोध किया गया। जिसमें जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। प्रशासन की कार्यवाही के जरिये प्रदेश सरकार असहाय व लंबे समय से निवास कर रहे लोगों को उजाड़ने का कार्य कर रही है। अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है। प्रदेश सरकार के इशारे पर लोगों को उजाड़ा जा रहा है। एक ओर भाजपा सरकार के जन प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से वार्ता कर अतिक्रमण न हटाये जाने का झूठा ढाढस बंधा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन के लोग अतिक्रमण को चिन्हित करने का कार्य कर रहे हैं, जो सरकार की दोहरी नीति और गुमराह करने की राजनीति को दर्शाता है। कहा कि जनता के हक के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनता के हक के लिए लड़ाई लड़ी जायेगी। यदि प्रशासन इस कार्यवाही से बाज नहीं आया तो कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

More From Author

ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी अजय गणपति द्वारा *साइबर अपराधियों के विरुद्ध “ऑपेरेशन सायबर प्रहार एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध व्यापक अभियान जारी  सैकड़ों से अधिक म्यूल अकाउंट चिन्हित, सभी के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की प्रक्रिया प्रचलित

रूद्रपुर । भूरारानी स्थित नजारा बैंकट हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान युवा समाजसेवी संजय ठुकराल सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों को दिया तोहफा, सीएम ने किया सी एस डी कैंटीन व सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण। मुख्यमंत्री का रोड शो में किया जनता व जनप्रतिनिधियों ने न पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत।

पुरोला प्रकरण मे SP उत्तरकाशी द्वारा सम्रान्त नागरिकों व आमजन से की गयी शान्ति व क़ानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील

माननीय मुख्यमंत्री जी ने पुलिस अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, जल्द होगी 1550 शेष पदों पर भर्ती की घोषणा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *