विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

रिपोर्टर राजीव कुमार गौड़

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएसपी उधमसिंहनगर द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

  1. चलो करें हम वृक्षारोपण,
    पर्यावरण का हो संरक्षण
    सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण,
    यही हमारे जीवन का आवरण

आज दिनांक 05-06-2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ मंजूनाथ टी सी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा पर्यावरण को संरक्षित एवं सुरक्षित रखने हेतु पुलिस लाईन परिसर उधमसिंहनगर में  वृक्षारोपण  कर सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण किये जाने हेतु जागरूक करते हुए  छायादार एवं फलदार पेड़ लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया

समस्त सम्मानित जनता को पर्यावरण सुरक्षित रखने हेतु अधिक से अधिक पेड़-पौंधे लगाने की अपील की गई।

पर्यावरण दिवस  के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में  श्री चंद्रशेखर घोड़के एसपी क्राइम  सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाईन परिसर में छायादार एवं फलदार पेड़ लगाए।

उक्त अवसर पर  जनपद के सभी थाना/चौकी/फायर स्टेशनों आदि में सम्बन्धित प्रभारियों एवं कर्मचारी गणों द्वारा फलदार/ छायादार पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता की गयी।

More From Author

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन नारी शक्ति एवं बाल जन विकास एसोसिएशन ने पौधा वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

CM श्री धामी जी द्वारा देहरादून में कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देकर उनको नियुक्ति पत्र प्रदान किये गए l