काशीपुर क्षेत्र में बिना पुलिस पहचान पत्र के बाहरी प्रदेशों के लोग ई रिक्शा नहीं चला पाएंगे

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

काशीपुर क्षेत्र में बिना पुलिस पहचान पत्र के बाहरी प्रदेशों के लोग ई रिक्शा नहीं चला पाएंगे

काशीपुर। अब काशीपुर, जसपुर, कुंडा, आईटीआई थाना क्षेत्र में बिना पुलिस पहचान पत्र के बाहरी प्रदेशों के लोग ई रिक्शा नहीं चला पाएंगे। एसपी अभय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी प्रदेशों से भारी संख्या में लोग यहां आकर बिना सत्यापन कराए ही ई रिक्शा चला रहे हैं। जिससे सड़कों पर जाम की भी स्थिति बनी रहती है जिसकी वजह से ट्रैफिक सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस करीब 800 लोगों का सत्यापन कर उन्हें पुलिस पहचान पत्र जारी कर चुकी है तथा इतने ही लोगों को और अपने पहचान पत्र देने की तैयारी कर रही है। सभी ई रिक्शा चालक उक्त पहचान पत्र को अपने गले में पहन कर ई-रिक्शा का संचालन करें जो ई रिक्शा चालक ऐसा न करता पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

रुद्रपुर। भारतीय वायु सेना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में तीसरी तथा उत्तराखंड में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाली रुद्रपुर की बेटी मेघा सिंह को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सम्मानित किया

रूद्रपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक सुशील सिंघला के नेतृत्व में आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों के दल का शुक्रवार को त्रिशूल चौक पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया

नगर में धार्मिक सौहार्द बिगड़ने वालों के खिलाफ पुलिस उठाएगी सख्त कदम

काशीपुर क्षेत्र में बिना पुलिस पहचान पत्र के बाहरी प्रदेशों के लोग ई रिक्शा नहीं चला पाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *