जिन बेटियों ने देश का गौरव बढ़ाया आज वह न्याय के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रही…पूजा सिंह

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

जिन बेटियों ने देश का गौरव बढ़ाया आज वह न्याय के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रही…पूजा सिंह

काशीपुर यौन शोषण के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर लंबे समय से धरना दे रही महिला पहलवानों के समर्थन में महिला कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी। महिला कांग्रेस कमेटी की महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने इस विषय में प्रेस को बताया कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीयध्यक्ष नीता डिसूजा जी और प्रदेशध्यक्ष ज्योति रौतेला जी के नेतृत्व के नेतृत्व में महिला कांग्रेस जरूरत पड़ने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आवासों का घेराव कर महिला पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन करेगी। महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि साधारण से मामलों में भी पुलिस त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तारी करती है। जबकि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के खिलाफ न्यायालय तक का आदेश होने के बावजूद उसके गिरफ्तार तो दूर पुलिस पूछताछ करने को तैयार नहीं है,ऐसा क्यों ? जिन बेटियों ने देश का गौरव बढ़ाया आज वह न्याय के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रही हैं, यह पूरी भारत की नारी शक्ति का अपमान है। महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के नशे में शीर्ष पर बैठे हुए पदों के लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके खुद का अस्तित्व नारी से है। बेटियों के सम्मान और उनको न्याय दिलाने के लिए महिला कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी। आज पूरा देश महिला पहलवानों के साथ खड़ा है। जबकि भाजपा सरकार कान में रुई डाले बैठी है।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उपलक्ष में दरिया नगर रुद्रपुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया

संत निरंकारी मिशन द्वारा संपूर्ण भारत के 15 पर्वतीय स्थलों पर विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *