पढ़िए…इतनी मात्रा में स्मैक बरामद एक युवक पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love

काशीपुर। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर वीर सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, रोकथाम एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर खास की सूचना पर चौकी प्रभारी शिवराजपुर पट्टी रमेश चंद्र बेलवाल, कां. नीरज बिष्ट, देवेन्द्र सिंह व गिरीश जोशी द्वारा मौहम्मद नदीम पुत्र निजामुद्दीन निवासी मौहल्ला जटवारा नई बस्ती थाना जसपुर को बगैर नम्बर की बाइक पर जाते रात्रि के समय गोविंदपुर तिराहा जसपुर मोड़ पर रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 10.17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना कुंडा में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक नदीम पूर्व में भी जसपुर थाने से अवैध स्मैक रखने के आरोप में तीन बार जेल जा चुका है और अभी 27 मार्च को ही जेल से छूटकर आया है ।

More From Author

अभिषेक वाल्मीकि की अंतिम यात्रा में विधायक शिव अरोरा ने दिया कंधा, नम आंखों से दी अंतिम विदाई विधायक बोले एक परिवार व समाज के लिये इससे पीड़ादायक कुछ नहीं हो सकता

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Breking news देखे वीडियो:- 10 वर्षो से फरार चल रहा 10 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार 

भाईचारा एकता मंच की नैनीताल कार्यकारिणी गठित चंपा जिला अध्यक्ष मंजू बनी जिला महासचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *