देवस्थली कॉलेज किच्छा में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम साइबर क्राइम, ट्रैफिक मैनेजमेंट व गौरा शक्ति एप के बारे में दी गई जानकारी

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड

देवस्थली कॉलेज किच्छा में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

साइबर क्राइम, ट्रैफिक मैनेजमेंट व गौरा शक्ति एप के बारे में दी गई जानकारी

आज दिनांक 29/05/2023 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर श्री मनोज कत्याल महोदय के निर्देशन में देवस्थली कॉलेज किच्छा जनपद उधम सिंह नगर में छात्र – छात्राओं को ट्रैफिक संबंधी नियमों, साइबर अपराधों के नए नए तरीकों व उनसे बचने की सावधानियों की जानकारी, गौरा शक्ति एप के लाभों से छात्राओं को विस्तृत एवं महत्वपूर्ण जानकारी दी गई l

पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा स्वयं छात्र छात्राओं के साथ उपरोक्त सभी विषयों पर सैद्धांतिक और व्यवहारिक चर्चा की और उपरोक्त सभी विषयों की जानकारी दी l

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा आगे भी सभी महत्वपूर्ण विषयों / समस्याओं पर जागरूकता अभियान जारी रहेगा ।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति *रुद्रपुर में भाजयुमो का अनुशासित विरोध प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन* भारतीय जनता युवा मोर्चा उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत (बिट्टू चौहान) के नेतृत्व में रुद्रपुर में एक जोरदार एवं पूर्णतः अनुशासित विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन राष्ट्र एवं प्रदेश की गरिमा के विरुद्ध की जा रही गतिविधियों के विरोध में किया गया। कार्यक्रम गाबा चौक, रुद्रपुर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने अपने संबोधन में कहा कि देश आज विकास, तकनीकी प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे समय में जब विश्व के विभिन्न देशों से विदेशी मेहमान भारत आए हुए थे, उसी दौरान दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किए गए, जिन्हें उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, किंतु देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और राष्ट्रीय सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया गया और विरोध दर्ज कराया गया। उन्होंने आगे कहा कि भारत युवाशक्ति के बल पर निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रहित के विरुद्ध किसी भी गतिविधि का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जारी रहेगा। यह प्रदर्शन पूर्णतः अनुशासित एवं शांतिपूर्ण रहा, जिसमें युवाओं ने एकजुट होकर राष्ट्रहित में मजबूत संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज, मण्डल अध्यक्ष अशोक नेगी, मण्डल अध्यक्ष जय प्रताप भंडारी, विशाल सिंह, अभिषेक, रचित, केके त्रिपाठी, मनीष गोस्वामी, नवजोत सिंह सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड राज्य में आन्तरिक सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों के मामले में देवभूमि रक्षा मंच ने सौपा ज्ञापन

जनपद उधम सिंह नगर से चयनित हुए कुल 171 आरक्षी पुरुष  महिला अभ्यर्थियों का चिकित्सा  स्वास्थ्य परीक्षण कल 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *