किरायेदार सत्यापन अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 75 लोगों के सत्यापन करने के साथ पांच मकान मालिकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की

Spread the love

रिपोर्टर जुगनू खान काशीपुर

किरायेदार सत्यापन अभियान के अंतर्गत पुलिस ने 75 लोगों के सत्यापन करने के साथ पांच मकान मालिकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही की

काशीपुर। किरायेदार सत्यापन अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम ने 75 लोगों का सत्यापन करने के साथ ही किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 5 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे किरायेदारों एवं संदिग्धों के सत्यापन अभियान के तहत आज कोतवाली पुलिस द्वारा प्रभु विहार कॉलोनी, मानपुर रोड, पदमावती कालोनी में सत्यापन अभियान चलाया। जिसमें करीब 75 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन किए गए तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 5 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा सभी मकान मालिकों से अपील की गई कि बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को मकान किराए पर न दें। पुलिस टीम में कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी, कां. प्रेम कनवाल, महिला हेड का. संतोषी खड़ायत रहे।

More From Author

तथा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किच्छा क्षेत्र के आईडिया कालोनी निवासी ट्रांसपोटर की आकस्मिक मौत हो गयी। समाजसेवी सुशील गाबा नें सभी मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा नेशनल हाईवे में व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की।

दैनिक जागरण मेरठ में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार राजेश अवस्थी ने छंटनी के बाद की खुदकशी  मीडिया उद्योगपतियों के शोषण से उपजी पत्रकारों की आर्थिक असुरक्षा की तरफ़ सिस्टम की नज़र कब जायेगी सरकार ये कब महसूस करेगी कि पत्रकार भी इंसान है और इसी समाज का अंग है, उसकी भी ज़रूरतें हैं.

पसमांदा समाज के युवा नेता आसिफ रजा ने किया कलियर विधायक का स्वागत

अग्रवाल समाज एकता अभियान द्वारा चलाये जा रहें नि:शुल्क योग एवं मर्म चिकित्सा शिविर का सफलता पूर्वक समापन हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *