पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज ब्लॉक सभागार में विधानसभा खटीमा की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज ब्लॉक सभागार में विधानसभा खटीमा की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री विकास शर्मा जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की आराधना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री विकास शर्मा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं जनता के लिए किए जा रहे विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हमारी सरकार विभिन्न योजनाएं लागू कर आम जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है ,बिना भेदभाव , बिना वर्ग वाद के समाज के सभी जाति एवं सभी समुदाय के लोगों को साथ लेकर प्रदेश एवं राज्य में जो विकास कार्य हो रहे हैं कुल अभूतपूर्व विकास कार्यों की जानकारी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ राज्य में निवास करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भी होनी चाहिए। जिसकी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चंद जोशी ,मंडी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत , नगर अध्यक्ष जीवन सिंह धामी ,चकरपुर मंडल अध्यक्ष विक्रम भाट, नौसर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ मौर्या, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट ,जिला महामंत्री सतीश गोयल ,मंडल प्रभारी इंद्रपाल मान ,जिला मंत्री किशोर जोशी, किसान आयोग के उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह ,जिला मंत्री अंजू देवी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री मनोज वाधवा एवं गणेश दत्त चौसली ने किया , इस अवसर पर कमलजीत सिंह राणा ,संजय पिलखवाल, मोहन चुफाल, हृदय प्रसाद ,कामिल खान ,नवल बाल्मीकि, धाना भंडारी ,रेनू भंडारी, राहुल चौहान ,भुवन भट्ट ,संदीप बाल्मीकि, कमलजीत चौहान, कमल बोरा ,अनुपमा शर्मा, सावित्री कन्याल, तारा सिंह, जानकी देवी ,प्रदीप शर्मा, किशन सिंह किन्ना ,गोविंद टम्टा ,राहुल सक्सेना, जावेद रिजवी, हाफिजुर रहमान ,मनोज चौहान संतोष गौरव आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे ।
कार्यक्रम समापन नगर अध्यक्ष जीवन धामी ने किया ।

More From Author

प्रेस विज्ञप्ति आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित हल्द्वानी। निकट पंचक्की, देवला मल्ला, गौलापार स्थित आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से जुड़े चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सेंटर के पूर्व विद्यार्थियों का फेयरवेल समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों को डिप्लोमा वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेंटर के डायरेक्टर हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उन्हें शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, संस्कार एवं देशप्रेम की भावना को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करने तथा अपने ज्ञान और हुनर का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आई.पी. डिजिटल सर्विस एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है। भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में इस प्रकार की शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाती रहेंगी। कार्यक्रम में सेंटर के व्यवस्थापक नवीन सिंह बिष्ट एवं अध्यापक कपिल देवका सहित छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक एवं अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।

विधायक शिव अरोरा का एक ओर वादा अब जल्द धरातल पर,मोदी मैदान में आउटडोर स्टेडियम का सपना जल्द होगा साकार, 23.32 करोड़ की डीपीआर को मिली स्वीकृति विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर 17 मई 2023 की मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल हुआ था मोदी मैदान मे स्टेडियम निर्माण कार्य

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की कोशिश में पत्नी सहित 04 गिरफ्तार।

रुद्रपुर विधानसभा कार्यसमिति में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हरियाणा के पूर्व संग़ठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा भाजपा राज में देश विकास की राह पर आगे बढ़ा है, मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा घर घर बूथ बूथ करेगी महाजनसंपर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *