सड़क किनारे भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप

Spread the love

काशीपुर। सड़क किनारे पड़े भ्रूण को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। आज सुबह कोतवाली काशीपुर में 112 नंबर के माध्यम से जॉनी नामक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि विजयनगर नई बस्ती में सड़क किनारे अज्ञात भ्रूण पड़ा है, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। उक्त सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर अज्ञात भ्रूण का पंचनामा मूर्तिब किया गया तथा भ्रूण के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवाया गया। शव को 72 घंटे के लिए पहचान हेतु मोर्चरी काशीपुर में रखा गया है तथा भ्रूण को सजीव पैदा होने से रोकने तथा उसे असुरक्षित दशा में छोड़कर मृत्यु कारित करने के संबंध में कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी की जुबानी सूचना के आधार पर धारा 315 आईपीसी के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

More From Author

विधायक शिव अरोरा की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री घोषणा मे शामिल उनके प्रस्ताव जलभराव के स्थायी समाधान हेतु मास्टर ड्रेनेज प्लान हेतु 786.79 करोड़ की DPR स्वीकृत, पहले चरण मे 441.79 करोड़ से होगा कार्य विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी अहम जिम्मेदारियां

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने हेतु गंभीर नहीं दिखी भारत सरकार: इंदु मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *