रूद्रपुर। दुर्गापुर नंबर 1 में श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंच कर पूजा अर्चना की

Spread the love

रिपोर्टर राजीव गौड

रूद्रपुर। दुर्गापुर नंबर 1 में श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का महानाम संकीर्तन में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंच कर पूजा अर्चना की एवं शीश नवाकर क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की इस दौरान आयोजक कमेटी द्वारा कीर्तन मंडली अनेक स्थानों से बुलाये गए एवं सुमधुर कंठ में क्षेत्रवासियों को महानाम सुनाया गया। भंडारे में आस पास के क्षेत्रों से भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राइमरी स्कूल प्रांगण आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को आयोजक कमेटी ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री ठुकराल ने संकीर्तन सुना और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की।श्री ठुकराल ने कहा धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध और उर्जावान होता है। धार्मिक आयोजन हमें बुराई का त्याग और अच्छा की राह पर चलने की प्रेरणा देते है। श्री ठुकराल ने कहा धार्मिक आयोजनों से वातावरण शुद्ध और उर्जावान होता है। धार्मिक आयोजन हमें बुराई का त्याग और अच्छा की राह पर चलने की प्रेरणा देते है। श्री ठुकराल ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम समाज को धर्म की राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। धार्मिक आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है । उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति को भूल रही है। युवा पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से जोड़ने के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ साथ संस्कारों का ज्ञान देना भी जरूरी है। धार्मिक संस्कार ही व्यक्ति को आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। इस दौरान कीर्तन मण्डलियों ने संकीर्तन से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर हरी सरकार, ग्राम प्रधान गगनदीप सिंह, बंकिम मंडल ,प्रदीप मिस्त्री, गोविंद मंडल ,कालू मंडल ,प्रभास मंडल ,तपन मंडल, वरुण सरकार, तरुण राय, सुकुमार साना, रवि मंडल ,सुधनवा माली, सुधीर ठाकुर ,बंटी कोली व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे

More From Author

रुद्रपुर। भारतीय वायु सेना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में तीसरी तथा उत्तराखंड में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाली रुद्रपुर की बेटी मेघा सिंह को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सम्मानित किया

रूद्रपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक सुशील सिंघला के नेतृत्व में आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे तीर्थ यात्रियों के दल का शुक्रवार को त्रिशूल चौक पर महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में वार्ड नंबर 29 मोहल्ला किला में बैठक का आयोजन किया गया

संगठन की मजबूती के लिए आपसी सामंजस्य जरूरी– केपी गंगवार भाईचारा एकता मंच की नैनीताल कार्यकारिणी की बैठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *