40 किलो वजन के विशालकाय कछुए के साथ एक युवक दिनेशपुर पुलिस की गिरफ्त में

Spread the love

राजीव गौड रुद्रपुर

 

40 किलो वजन के विशालकाय कछुए के साथ एक युवक दिनेशपुर पुलिस की गिरफ्त में

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले की दिनेशपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनेशपुर थाना पुलिस ने 40 किलो 500 ग्राम वजन के प्रतिबंधित कछुए के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जो सुजीकी अर्टिगा कार से कछुए की तस्करी कर रहे थे। जिनके पास से अर्टिगा कार भी बरामद हुई है।
बता दें जिले के कप्तान डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जिलेभर की पुलिस को अपराध नियंत्रण को लेकर निर्देशित किया है। जिस क्रम में एसपी सिटी मनोज कत्याल व एसपी क्राइम तपेश कुमार चंद के पर्यवेक्षण में दिनेशपुर थानाध्यक्ष व उनकी टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके 06 टीए 6148 को रोका गया। जिसमें चेकिंग के दौरान करीब 40 किलो 500 ग्राम वजन का 1 विशालकाय कछुआ बरामद किया। वाहन में बैठा एक युवक मुकेश मौके से फरार हो गया जबकि वाहन चालक महिपाल पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पकड़े गए युवक पर वन्य जीव अधिनियम व संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बता दें इससे पूर्व भी दिनेशपुर पुलिस द्वारा 314 प्रतिबंधित कछुओं के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम की एसएसपी द्वारा प्रशंसा भी की गई।

More From Author

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

अतिक्रमण के विरुद्ध उधमसिंहनगर पुलिस का अभियान जारी, कई जगह से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *