जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने गुरूवार को जिला कार्यालय परिसर से 02 टिपर, 02 ई-रिक्शा तथा 1 ट्रैक्टर बैक लोडर को हरी झण्डी दिखाकर नगर पंचायत लालपुर के लिए रवाना किया।

Spread the love

रूद्रपुर  जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने गुरूवार को जिला कार्यालय परिसर से 02 टिपर, 02 ई-रिक्शा तथा 1 ट्रैक्टर बैक लोडर को हरी झण्डी दिखाकर नगर पंचायत लालपुर के लिए रवाना किया। जिनका उपयोग नगर पंचायत लालपुर में डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन में किया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत के परिवहन बेड़े में कूड़ा उठाने वाले 02 टिपर, 02 ई-रिक्शा तथा 1 ट्रैक्टर बैक लोडर वाहन जुड़ गए हैं, जिससे घर-घर जाकर कूड़ा उठान कार्य मे और अधिक आसानी होगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वस्थ समाज की कल्पना स्वच्छता से ही साकार हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि स्वस्थ समाज एवं देश के निर्माण में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने जनता से अपील की कि गीले तथा सूखे कूड़े को अलग-अलग रखा जाये ताकि कूड़ा निस्तारण में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, ओसी कलैक्ट्रेट मनीष बिष्ट, अधिशासी अधिकारी आरपी बेजवाल आदि उपस्थित थे।

 

More From Author

रlमपुरा के तीन वार्डो से होकर जाने वाली महत्वपूर्ण मार्ग कटोरी मन्दिर से चंद्रपाल किरना तक जाने वाली जर्जर सड़क का विधायक शिव अरोरा ने मौके पर खड़े होकर शुरू करवाया निर्माण कार्य विधायक बोले सीसी सड़क निर्माण से हजारों लोगो को मिलेगा फायदा, जनता ने विधायक का जताया आभार

रुद्रपुर – अयोध्या के राम मंदिर और उत्तराखंड के केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी को लेकर आरएसएस और भाजपा पर भागीदारी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ आज नगर कांग्रेस कमेटी ने उपवास रखा। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेसी शिव मंदिर 84 घंटा रम्पुरा में एकत्र हुए

केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, साथ मे रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा भी रहे मौजूद

बाबा विश्वनाथ माँ जगदीश शिला डोली रथ यात्रा का युवा कांग्रेसी नेता अर्पित मिश्रा ने किया फूल मालाओं से स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *