पांचवें चरण की दस हॉट सीटें: कहीं मंत्री तो कहीं बाहुबली मैदान में, अयोध्या से प्रयागराज तक इनकी किस्मत दांव पर

Spread the love
उत्तर प्रदेश के 12 जिलों की 61 सीटों पर कल यानी 27 फरवरी को पांचवें चरण का चुनाव होना है। इस चरण में ज्यादातर धार्मिक जिले शामिल हैं। कई दशक तक चर्चा में रहा अयोध्या हो या कुंभ नगरी प्रयागराज, बुद्ध की नगरी कौशांबी हो या भगवान राम की कर्मभूमि चित्रकूट। इन सभी जिलों में इस चरण में मतदान होना है।
पहले जानिए 2017 में इन सीटों पर क्या हुआ था?
जिन 61 सीटों पर चुनाव होने हैं, 2017 में उनमें से 47 पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। तीन सीटें भाजपा गठबंधन वाली अपना दल (सोनेलाल) के खाते में गई थीं। पांच सीटों पर समाजवादी पार्टी और तीन पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। दो सीटें निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीती थीं। इसमें एक यूपी के बाहुबाली कहे जाने वाले राजा भैया थे, तो दूसरी पर उनके ही करीबी माने जाने वाले विनोद सोनकर थे। एक सीट कांग्रेस के खाते में भी गई थी।
सिराथू : कौशांबी जिले की सिराथू सीट इस चरण की सबसे हॉट सीट है। यहां से प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा ने मैदान में उतारा है। केशव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक सिराथू पहुंच चुके हैं। समाजवादी पार्टी ने मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनुप्रिया पटेल की बहन और अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल को टिकट दिया है। पल्लवी के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव खुद प्रचार कर चुके हैं। जातिगत समीकरण के हिसाब से सिराथू में पटेल और मुस्लिम वोटर्स की संख्या काफी अधिक है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने मुस्लिम चेहरे के तौर पर मुनसब अली और कांग्रेस ने सीमा देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है। 2017 में यह सीट भाजपा के शीतला प्रसाद ने जीती थी।
2. अयोध्या : इस चुनाव में केवल यूपी ही नहीं, बल्कि पूरे देश की नजर अयोध्या सीट पर है। यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की भी चर्चा चली थी। हालांकि, बाद में भाजपा ने यहां से वेद प्रकाश को मैदान में उतारा है। सपा गठबंधन ने पूर्व मंत्री तेज नारायण उर्फ पवन पांडेय पर फिर से भरोसा जताया है। बसपा ने रवि प्रकाश और कांग्रेस ने रीता को टिकट दिया है। 2017 में यह सीट भाजपा के खाते में गई थी।
3. कुंडा : यहां से बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया मैदान में हैं। राजा भैया 1993 से लगातार यहां से जीत हासिल करते आए हैं। सपा गठबंधन की तरफ से इस सीट पर गुलशन यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। गुलशन कभी राजा भैया के खास रहे हैं। भाजपा ने सिंधुजा मिश्रा और बसपा ने मोहम्मद फहीम को टिकट दिया है। कांग्रेस ने योगेश कुमार को मैदान में उतार है।
4. इलाहाबाद पश्चिम : यहां से योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह मैदान में हैं। सिद्वार्थ के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षा ऋचा सिंह को मैदान में उतारा है। बसपा ने गुलाम कादिर और कांग्रेस ने तसलीम उद्दीन को टिकट दिया है। 2017 में यहां से भाजपा के सिद्धार्थ नाथ सिंह जीते थे।
रामपुर खास : प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट भी काफी अहम है। यहां से कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी अराधना मिश्र मोना को फिर से मैदान में उतारा है। मोना ने 2017 में भी इस सीट पर जीत हासिल की थी। मोना के खिलाफ भाजपा ने नागेश प्रताप सिंह उर्फ छोटे सरकार को टिकट दिया है। बसपा की तरफ से बांकेलाल पटेल मैदान में हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी ने मोना के समर्थन में इस सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा है।
7. प्रतापगढ़ : यहां से अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल मैदान में हैं। कृष्णा पटेल इस बार समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहीं हैं। कृष्णा पटेल की अपनी बेटी और केंद्र सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल से नहीं बनती है। दोनों के बीच पार्टी को लेकर लड़ाई हुई थी, जिसके बाद अपना दल दो हिस्सों में बंट गया। एक हिस्से की कमान अब कृष्णा पटेल और उनकी बेटी पल्लवी पटेल संभाल रही हैं, जबकि दूसरे हिस्से की कमान अनुप्रिया पटेल के हाथ में है। कांग्रेस ने यहां से नीरज त्रिपाठी और बसपा ने आशुतोष त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार यहां से राजेंद्र कुमार को टिकट दिया है। 2017 में यह सीट भाजपा की गठबंधन वाली अपना दल सोनेलाल के खाते में गई थी।
8. जगदीशपुर (एससी) : अमेठी की इस सीट से भाजपा ने योगी सरकार में राज्यमंत्री सुरेश पासी पर फिर से भरोसा जताया है। सुरेश योगी सरकार में गन्ना विकास राज्यमंत्री हैं। सुरेश के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने विमलेश कुमारी, बसपा ने जितेंद्र कुमार और कांग्रेस ने विजय कुमार को मैदान में उतारा है। 2017 में भी यह सीट सुरेश ने ही जीती थी।
9. मनकापुर (एससी) : गोंडा जिले में पड़ने वाली इस सीट से भाजपा ने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री को फिर से मैदान में उतारा है। रमापति योगी सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं। इनके खिलाफ समाजवादी पार्टी ने रमेश चंद्र, बसपा ने श्याम नारायण, और कांग्रेस ने संतोष कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2017 में यह सीट रमापति शास्त्री ने ही जीती थी।
10. चित्रकूट : यहां से भाजपा ने योगी सरकार में राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय पर फिर से भरोसा जताया है। चंद्रिका के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अनिल प्रधान, बसपा ने पुष्पेंद्र सिंह और कांग्रेस ने निर्मला भारती को टिकट दिया है।

More From Author

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर  मणिकांत मिश्रा द्वारा   पुलिस लाईन रुद्रपुर में होने वाली पुलिस आरक्षी पुरुष भर्ती परीक्षा से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

युवाओें को आदर्श जीवन की ओर अग्रसर करना वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरतः विकास शमा्र नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण कार्यक्रम का महापोर ने किया शुभारम्भ रूद्रपुर। जिला युवा अधिकारी आशीष पाल के निर्देशन में नेहरू युवा केंद्र, ऊधम सिंह नगर की ओर से अंतर जिला युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किच्छा स्थित सुंदर बाग बैलेस में किया गया। पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रूद्रपुर नगर निगम के महापौर विकास शर्मा ने किया। पहले दिन युवाओं को साहित्य विषय पर जानकारियां दी गयी। बता दें विकसित भारत अभियान के तहत देश भर में युवा आदान प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत नेहरू युवा केन्द्र की ओर से भी अंतर जनपदीय युवा आदान प्रदान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसका शुभारभ मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के व्यक्तित्व विकास और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य हैं। वो देश की नींव हैं, जिस पर देश की प्रगति और विकास निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि नौजवानों की ऊर्जा व्यर्थ बर्बाद होने से बचाने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम जरूरी है। युवाओें को एक उन्नत एवं आदर्श जीवन की ओर अग्रसर करना वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत है। युवा सपनों को आकार देने का अर्थ है सम्पूर्ण मानव जाति के उन्नत भविष्य का निर्माण। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने भारत के नवनिर्माण के लिये मात्र सौ युवकों की अपेक्षा की थी। क्योंकि वे जानते थे कि युवा ‘विजनरी’ होते हैं और उनका विजन दूरगामी एवं बुनियादी होता है। उनमें नव निर्माण करने की क्षमता होती है। आज की युवापीढ़ी में प्रतिभा की कमी नहीं है मगर उनके दिलो दिमाग में अच्छे विचारों के बीज पल्लवित कराने की जरूरत है। श्री शर्मा ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से युवा सपनों को पंख लग रहे हैं। युवाओं को आत्म निर्भर और सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक तनीषा चावला ने बताया कि पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देहरादून से आये 29 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन इन युवाओं को साहित्य की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के तहत इन युवाओं को जिले के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राचीन विरासतों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके अलावा खेल एवं बाहरी गतिविधियां, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता, कौशल विकास एवं चर्चा, सामुदायिक कार्य एवं टीम बिल्डिंग का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच विचारों अनुभवों और संस्कृति के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है जिससे उनमें सामाजिक समरसता, कौशल विकास और नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को विकसित किया जा सके। इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि सुनील पाठक, मोहन सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अर्जुन यादव, रश्मि राणा, पूजा वर्मा, प्रतीक सक्सेना समेत कई लोग मौजूद थे।

हिजाब पहनकर धारावाहिक की शूटिंग पर पहुंची ये अभिनेत्री, जानिए फिर क्या हुआ?

यूपी में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकराई कार, पांच लोगों की मौत, एक घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *