व्यापारियों के संग अब परिवार की महिलाएं भी आई आंदोलन में, भजन कीर्तन कर आस में बैठी कि अब बच जाएंगे दुकाने

Spread the love
  • व्यापारियों के संग अब परिवार की महिलाएं भी आई आंदोलन में, भजन कीर्तन कर आस में बैठी कि अब बच जाएंगे दुकाने

रुद्रपुर। प्रदेश में होने वाले जी-20 सम्मेलन को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। जिसको लेकर शहरभर से हाईवे से अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। जिसको लेकर व्यापारी संकट में है। बीते तीन दिनों से व्यापारी अपनी दुकानों को बचाने के लिए प्रयासरत हैं। जिसके लिए वह विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल समेत कई लोगों से मिले। जहां से उन्हें एकमात्र आश्वासन ही मिला है। जिसके बाद व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ उनके समर्थन में उनके परिवार की महिलांए रोडवेज के सामने उपवास पर बैठी। उनकी मांग है कि उनकी दुकानों को ध्वस्त न किया जाये, बैठकर कुछ न कुछ हल निकाला जाये। जिसके बाद सभी व्यापारी पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल व कांग्रेसी नेता सी पी शर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी युगल किशोर पंत से मिले। जहां उन्होंने जिलाधिकारी से अपील की कि उनकी दुकानों को ध्वस्त न किया जाये। जिसपर जिलाधिकारी ने कहा कि एनएच के अधिकारियों व मुख्य विकास अधिकारी के साथ मिलकर वार्ता की जायेगी, जिसके बाद निर्णय लिया जायेगा। खबर लिखे जाने तक व्यापारियों के परिवार की महिलाएं उपवास पर बैठी रहीं।
उपवास पर बैठने वाली महिलाओं में मुख्य रुप से परमजीत कौर, इन्द्रप्रीत कौर, महेन्द्र कौर, सबी अरोरा, हरचरन कौर, मनजीत कौर, गुरचरन कौर, कविता, कुसुम, ज्योति, गुरमीत कौर, परमजी कौर, बलविन्दर कौर, रविन्द्र कौर, राज कौर, दमनप्रीत सुशील गाबा मनोज मदान कौर, बनकीत कौर, नीलम तनेजा, नेहा, रेनू समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

More From Author

रुद्रपुर । पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रिंग रोड बाईपास पर स्थित नवीन प्रतिष्ठान केएच फ्राईट कैरियर का पूजा अर्चना के साथ रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया

डॉक्टर बी आर अंबेडकर जी की जयंती स्थान ट्रांजिट कैंप फुटबॉल मैदान में भव्य कार्यक्रम किया गया और कार्यक्रम के उपरांत रुद्रपुर शहर के विभिन्न मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भीम आर्मी भारत एकता मिशन उत्तराखंड से प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल जी जिला उधम सिंह नगर से जिला अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ कुमार जी अतिथि रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमपाल सागर जी द्वारा की गई विधिक सलाहकार जविंदर सिंह उपस्थित रहे मंच संचालन सुरेश कुमार भारती जी द्वारा किया गया कार्यक्रम संयोजक विजय सागर जी रहे तथा क्षेत्र की जनता उपस्थित रही

व्यापारियों के संग अब परिवार की महिलाएं भी आई आंदोलन में, भजन कीर्तन कर आस में बैठी कि अब बच जाएंगे दुकाने

व्यापारियों के संग अब परिवार की महिलाएं भी आई आंदोलन में, भजन कीर्तन कर आस में बैठी कि अब बच जाएंगे दुकाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *