धामी को पुनः प्रदेश की कमान सौंपे जाने पर ललित मिगलानी ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए पुष्कर धामी को बधई दी

Spread the love

रूद्रपुर। पुष्कर सिंह धामी को पुनः प्रदेश की कमान सौंपे जाने पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुए पुष्कर धामी को बधई दी है और इस फैसले को जनभावनाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया है। उन्होंने कहा कि धामी कर पुनः सीएम बनने से प्रदेश में समान नागरिक संहिता की जो घोषणा सीएम धामी ने की थी वह साकार होगी और निशित रुप से उत्तराखण्ड 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा।

 

प्रेस को जारी बयान में जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजी स्वार्थों से परे हटकर प्रदेश के विकास के लिए जो ऐतिहासिक काम किये उसी का नतीजा है कि धामी भले ही चुनाव हार गये हैं लेकिन उन्होंने हारकर भी जीत का इतिहास रच दिया है। वास्तव में धामी की मजबूत इच्छा शक्ति और उनके दृढ़ संकल्प का ही नतीजा रहा है कि भाजपा ने पुनः प्रदेश में सत्ता हासिल कर वर्षों पुराने मिथक को तोड़ दिया। मुख्यमंत्री के रूप में धामी ने पार्टी की पुनः सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत लगा दी थी लेकिन अपनी सीट पर वह ध्यान नहीं दे पाये जिसके चलते वह अपनी सीट हार गये। पार्टी हाईकमान ने पार्टी के प्रति उनकी वफदारी को देखते हुए उन्हें एक बार फिर कमान सौंपकर यह साबित कर दिया है कि पार्टी में कर्मठता और निष्ठा से काम करने वाले का सिर कभी भी पार्टी झुकने नहीं देगी।

 

धामी को सीएम बनाकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता की भावनाओं का भी सम्मान किया है। धामी के पुनः सीएम बनने से कार्यकर्ताओं के सथ साथ आम जनता में भी उत्साह है और जनता में विकास की नई योजनाएं धरतल पर उतरने की उम्मीद जगी है। श्री मिगलानी ने कहा धामी ने अपने छह माह के छोटे से कार्यकाल में प्रदेश में विकास की जो बुनियाद रखी थी उस बुनियाद पर अब भव्य ईमारत बनने का समय आ गया है। धामी के नेतृत्व में निश्चित ही प्रदेश को 2025 तक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का जो विजन तैयार किया गया तो उसे अब साकार होने से कोई नहीं रोक सकता। श्री मिगलानी ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार के साथ साथ प्रदेश में अब हर तरफ विकास की गंगा तेजी से बहेगी।

More From Author

अपराध मुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रही ऊधमसिंहनगर पुलिस SSP अजय गणपति की कुशल रणनीति से IPL ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा खुलासा, दिल्ली का शातिर बुकी गिरफ्तार

साज पिक्चर्स’ के बैनर तले लव सांग ‘महकी फ़िज़ा’ की शूटिंग संपन्न, जल्द होगा यूट्यूब, और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ नाहिद खान के निर्देशन में बॉलीवुड अंदाज़ में तैयार हुआ रोमांटिक सांग, उत्तराखंड की नई प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

शहर की सुरक्षा अब पीएसी जवानों के हवाले महापौर विकास शर्मा की पहल पर बनी नई सुरक्षा रणनीति  रातभर बाजार क्षेत्र में गश्त करेंगे पीएसी जवान  चार शोरूमों में चोरी की घटना का जल्द होगा खुलासा

20 लीटर अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस की गिरफ्त में

गाली गलौज व मारपीट करने वाले आरोपियों को भेजा जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *