नाबालिग साली को भगा ले जाने के आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

Spread the love

काशीपुर। नाबालिग साली को भगा ले जाने के आरोपी जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि कचनालगाजी निवासी एक

व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि बीती 15 मार्च को ग्राम हल्दुआशाहू जसपुर निवासी उसका दामाद रवि पुत्र मटरू उसके घर आया और अपनी

पत्नी को मायके छोड़ गया जबकि 16 वर्षीय साली को पीको कराने के बहाने ले

गया और वापस नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। अपहरण

का आरोप लगाते हुए उक्त व्यक्ति ने पुत्री की इज्जत व जान का खतरा बता दामाद के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की गुहार पुलिस से लगाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आज प्रतापपुर पुलिस चौकी इंचार्ज रूबी मौर्या ने बताया कि नाबालिग को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More From Author

रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सड़क दुर्घटना में घायल अभिषेक का भोजीपुरा स्थित श्री राम मूर्ति अस्पताल पहुंचकर हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से अभिषेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रुद्रपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा हाथों में तिरंगा, दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा लेकर सड़कों पर उमड़ा युवाओं का सैलाब

पुष्कर धामी का मुख्यमंत्री बनने पर रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर किया मिष्ठान वितरण

20 लीटर अवैध शराब के साथ 01 व्यक्ति थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस की गिरफ्त में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *